Deoghar news : ऑटो-बाइक की टक्कर में दो घायल, अन्य हादसे में दो जख्मी

देवघर. जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा मोड़ के समीप बाइक व ऑटो के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की

देवघर. जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा मोड़ के समीप बाइक व ऑटो के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महुआडाबर गांव निवासी दिलीप दास व लालटू दास को इलाज के लिये मोहनपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल दिलीप की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में दिलीप को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में घायल के रिश्तेदार उमेश दास ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मोहनपुर सामान की खरीदारी करने जा रहे थे. उसी दौरान घाघरा मोड़ के समीप विपरीत दिशा में तेज गति में आ रही ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दे दी गयी है. उधर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका के समीप हुए अन्य सड़क हादसे में पप्पू यादव व गोविंद यादव भी जख्मी हो गये. घटना के बाद इन दोनों को भी सदर अस्पताल लाकर भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >