विभिन्न विधाओं में प्रमंडल के बच्चों ने लहराया परचम

राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को राज्य स्तर पर किया गया.

राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा

सहरसा. राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को राज्य स्तर पर किया गया. जिसमें कोसी प्रमंडल के चयनित दिव्यांगजन खेल प्रतिभागी विवेक कुमार लांग जंप में प्रथम, बंटी कुमार 100 मीटर दौड़ में प्रथम, प्रिंस कुमार लंबी कूद में द्वितीय, राहुल कुमार 800 मीटर दौड़ में तृतीय, मो मेराज आलम 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, कुमरदेव कुमार भाला फेंक में प्रथम, राहुल कुमार लंबी कूद में तृतीय, मुरली कुमार डिसकस थ्रो में द्वितीय एवं शॉटपुट में तृतीय, राज कुमार 100 मीटर दौड़ में तृतीय, ललित कुमार तैराकी में प्रथम, सुमित कुमार बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमंडल का मान बढ़ाया है. राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता के संबंध में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, सहरसा के अध्यक्ष मोहन कुमार ने जानकारी दी कि संस्थान के संचालित विशेष विद्यालय के अधिकतर बच्चों ने खेल में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिला का नाम रौशन किया है. खेल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >