Winter Special Gajar Puri: ठंड के मौसम में ट्राई करें विंटर स्पेशल गाजर पूरी, नाश्ते में मिलेगा नया स्वाद

Winter Special Gajar Puri: ठंड के दिनों में समझ नहीं आता है ऐसा क्या स्पेशल बनाएं जो सबको पसंद आए, इसलिए आज हम लेकर आए हैं विंटर स्पेशल गाजर पूरी बनाने की रेसिपी. जिसे आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

Winter Special Gajar Puri: सर्दियों का मौसम आते ही घर पर गाजर का हलवा बनने लगता है. गाजर का हलवा स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे अपने घर पर बनाने की डिमांड करता है. ऐसे में अगर आप गाजर का हलवा बनाने की बजाय घर पर नाश्ते के लिए गाजर से कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको गाजर की पूरी बनाने की विधि बताएंगे. इस टेस्टी रेसिपी को आप बिना मेहनत आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको विंटर स्पेशल गाजर पूरी रेसिपी जिसे आप चटनी हो या सब्जी किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं. 

गाजर पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर – 2  (कद्दूकस की हुई)
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सूजी – 2 चम्मच (क्रिस्पी के लिए)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 

गाजर पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले कद्दूकस किया गाजर का पानी हल्का सा निचोड़ लें. एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और सभी मसाले डालें. 
  • अब 1 चम्मच तेल डालकर सभी चीज को अच्छे से मिला लें. इसके बाद जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 10-15 मिनट ढककर रख दें. 
  • अब आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर बेली हुई पूरी को डालकर सुनहरा रंग आने तक अच्छे से तल लें. इसी तरह आप सारी पूरियों को तलकर एक प्लेट में निकालकर रख लें. 
  • अब तैयार हुई गरमा-गरम गाजर पूरी को सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >