Palak Corn Recipe: सर्दियों में रोटी-चावल के साथ बनाएं टेस्टी पालक कॉर्न की सब्जी

Palak Corn Recipe: ठंड के दिनों में पालक से आप कुछ अलग रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो आप पालक कॉर्न को बना सकते हैं. पालक कॉर्न की सब्जी को आप रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

Palak Corn Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही पालक के पत्तों से कई रेसिपी को घरों में तैयार किया जाता है. ठंड के मौसम में आपने पालक साग, पालक पनीर, दाल पालक जैसी रेसिपी को जरूर बनाया होगा. अगर आप पालक से कुछ अलग रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप पालक कॉर्न की सब्जी को बना सकते हैं. रोटी या चावल के साथ गरमा-गरम पालक कॉर्न की सब्जी खाने में लाजवाब लगती है. आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं पालक कॉर्न की आसान रेसिपी. 

पालक कॉर्न बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक के पत्ते- 2 कप कटे हुए
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप उबला हुआ
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा चम्मच

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

पालक कॉर्न को कैसे तैयार करें?

  • पालक को अच्छे से धो लें और काट लें. अब आप इसे पानी में उबाल लें. इसे ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसमें हरी मिर्च डालकर पीस लें.  
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा और प्याज को डालें. अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल के भून लें.
  • इसमें आप कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें. अब आप इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब आप पालक का पेस्ट इसमें डाल दें और ढककर इसे अच्छे से पका लें. आप इसमें उबले हुए कॉर्न को डालें और धीमी आंच पर इसे पका लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक और गरम मसाला को डाल दें. थोड़ी देर तक पकाएं फिर गैस को बंद कर दें. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >