Sandwich Without Bread: सैंडविच का नाम सुनते ही दिमाग में ब्रेड सैंडविच की तस्वीर सामने आती है. लेकिन क्या कभी आपने बिना ब्रेड वाली सैंडविच खाई है. जी हां, बिना ब्रेड के भी बहुत ही टेस्टी सैंडविच बनाई जाती है. आज आपको हम बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह बहुत ही झटपट बनने वाली रेसिपी है. ब्रेड वाली रूटीन सैंडविच से अलग होने की वजह से यह घर में हर किसी को पसंद भी आता है. ब्रेकफास्ट में या फिर बच्चों के टिफिन के लिए यह बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. इसे आप एक बार जरूर खाकर देखें. आइए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनाने की सामग्री
- 1 कप रवा/सूजी
- ½ कप दही
- 1 टी स्पून चिल्ली फ्लेक्स
- ½ टी स्पून नमक
- ½ कप पानी
- ½ गाजर, बारीक कटी हुई
- ½ प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून स्वीट कॉर्न
- ½ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- ½ टी स्पून इनो फ्रूट सॉल्ट
- मक्खन, चिकनाई के लिए
- 1 चीज़ स्लाइस, चौथाई
यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच
बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनाने की विधि
- बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में रवा, दही, चिल्ली फ्लेक्स और नमक डाल लें.
- इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर इसमें गाजर, प्याज, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च धनिया पत्ती डालें.
- अब इसे अच्छी तरह मिलाकर इसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- फिर रवा के पानी सोखने तक एक तरफ रख दें.
- इसके बाद इसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब सैंडविच मेकर में मक्खन लगाएं.
- अब टेबलस्पून बैटर को सैंडविच मेकर में डालें.
- फिर चीज स्लाइस को सैंडविच के आकार में रखें.
- अब आप इसे बैटर से समान रूप से कवर करें.
- अब सैंडविच मेकर के ढक्कन को बंद करके इसे टाइट प्रेस करें.
- सैंडविच के सुनहरे भूरे होने तक ग्रिल करें.
- आपकी बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनकर तैयार हो चुकी है.
- इसे आप टोमैटो कैचअप के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फिंगर सैंडविच से करें दिन की मजेदार शुरुआत, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर टोमैटो सैंडविच
