Mooli-Garlic Chutney: सर्दियों में मिलेगा चटपटा स्वाद का मजा, बनाएं मूली-लहसुन की चटनी, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Mooli-Garlic Chutney: सिंपल खाने को बनाना चाहते हैं चटपटा और तीखा तो इस आर्टिकल के जरिए बनाएं चटपटी मूली-लहसुन की स्वादिष्ट चटनी.

Mooli-Garlic Chutney: ठंड के दिनों में बाजार में मूली बहुत बिकने लगे हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में मूली से कोई पराठा नहीं बल्कि मूली-लहसुन की चटनी बनाने की विधि बताएंगे. मूली-चटनी स्वाद में कमाल होने के साथ हर सिंपल खाने में मजेदार तड़का लगा देती हैं. इसे आप कम समय में आसानी से बनाकर गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से मूली-लहसुन की चटनी बनाने का तरीका. 

मूली-लहसुन की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली – 1 
  • लहसुन – 8–10 कलियां
  • लाल मिर्च पाउडर – 1–2 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1–2 चम्मच 
  • सरसों का तेल – 1–2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी

मूली-लहसुन की चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप मूली को धोकर बारीक कद्दूकस कर लें. अगर मूली में ज्यादा पानी हो तो हल्का सा निचोड़ लें. 
  • अब लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ी मूली को मिक्सी में दरदरा पीस लें. 
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और ऊपर से सरसों का तेल डालकर मिला लें. इससे चटनी में देसी और तीखा स्वाद आता है. 
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप नींबू का रस और धनिया पत्ती मिला दें. 
  • अब आप इसको अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. 
  • लास्ट में तैयार हुए चटनी को आप चावल या रोटी के साथ खाएं. 

यह भी पढ़ें: Amla Mirch Achar Recipe: हरी मिर्च का ट्विस्ट देकर बनाएं तीखा आंवला अचार, सर्दियों में बढ़ेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Coriander Chutney Recipe: समोसे-पकौड़े हों या पराठे, हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगी ये धनिया पत्ता की चटनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >