महाभारत की कथा से जानें डर पर जीत का राज, पढ़ें जया किशोरी के प्रेरक कोट्स

महाभारत की प्रेरक कथा के जरिए जानिए जया किशोरी का डर पर विजय पाने का शक्तिशाली संदेश. पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स और सीखें कैसे साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर भय को हराया जा सकता है.

Jaya Kishori Motivational Quotes: जीवन की दौड़ में हर इंसान कभी न कभी डर से टकराता है. किसी को असफलता का भय सताता है, तो किसी को भविष्य की अनिश्चितता परेशान करती है. ऐसे समय में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी का संदेश आज के युवाओं के लिए नई ऊर्जा की तरह काम करता है.

जया किशोरी जी कहती है कि भय को नजदीक मत आने दो, अगर आए तो उस पर हमला कर दो.”उनका यह कोट जीवन को एक नई पाज़िटिव दिशा देने वाला मंत्र है.

भय क्यों बनता है सबसे बड़ी बाधा?

भय

जया किशोरी जी अपने प्रवचनों में अक्सर बताती हैं कि भय इंसान की सोच और क्षमता को सीमित कर देता है. डर हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करता है, निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करता है और हमें अवसरों से दूर कर देता है.

महाभारत की प्रेरणादायक कथा

महाभारत काल की एक प्रेरक कथा इस संदेश को और गहराई देती है. एक बार भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जंगल से गुजर रहे थे. रात में पहरा देते समय एक भयंकर राक्षस प्रकट हुआ. उसकी गर्जना सुनकर बलराम जी भयभीत हो गए और जैसे-जैसे उनका डर बढ़ा, राक्षस और विशाल होता गया.

वही जब श्रीकृष्ण ने शांत मन से उसका सामना किया, तो आश्चर्यजनक रूप से राक्षस धीरे-धीरे छोटा होने लगा. अंत में वह इतना छोटा हो गया कि उसे आसानी से वश में कर लिया गया.

यह कथा सिखाती है कि समस्याएं उतनी ही बड़ी होती हैं, जितना बड़ा हम उन्हें अपने मन में बना लेते हैं.

डर पर जीत पाने के लिए पढ़ें जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार (Jaya Kishori Motivational Quotes)

जया किशोरी
  • डर से भागना समाधान नहीं, उसका सामना करना ही असली जीत है.
  • आत्मविश्वास भय की सबसे बड़ी दवा है.
  • सकारात्मक सोच से मन की कमजोरी दूर होती है.
  • असफलता से सीखकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है.
  • ईश्वर पर विश्वास साहस को मजबूत करता है.

डर जीवन का हिस्सा जरूर है, लेकिन उस पर विजय पाना पूरी तरह हमारे हाथ में है. साहस ही वह हथियार है, जो हर भय को परास्त कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Bitter Truth of Life Quotes by Jaya Kishori: जीवन के 10 कड़वे सत्य जो हर इंसान को सोचने पर मजबूर कर दें

यह भी पढ़ें: Jaya Kishori Quotes on Love and Relationship: रिश्तों की सच्चाई बताएंगे ये कोट्स, जो गलतफहमियां दूर कर देंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >