Classic Maska Bun Recipe: शाम की चाय हो और साथ में मक्खनदार नरम-गर्म बन मिल जाए तो सुकून मिल जाता है. बरसों से देश के कई हिस्सों में चाय के साथ मस्का बन का स्वाद लोगों की पहली पसंद रहा है. खासतौर पर पुराने कैफे और बेकरी में मिलने वाला क्लासिक मस्का बन आज भी उतना ही पॉपुलर है. अगर आप सच्चे टी लवर है तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राइ करना चाहिए.
बटर मस्का बन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 फ्रेश बन
- 3–4 बड़े चम्मच सफेद मक्खन
- 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी (ऑप्शनल)
- चुटकी भर इलायची पाउडर (ऑप्शन)
घर पर बटर मस्का बन कैसे बनाएं? (Classic Maska Bun Recipe)
- सबसे पहले बन को बीच से सावधानी से काट लें, लेकिन पूरा अलग न करें.
- एक पैन को हल्का गरम करें और बन को अंदर की तरफ से हल्का टोस्ट कर लें ताकि हल्की कुरकुराहट आ जाए.
- अब गरम बन पर तुरंत मोटी परत में मक्खन लगाएं. ध्यान रखें कि मक्खन पिघलकर बन में अच्छे से समा जाए.
- चाहें तो ऊपर से हल्की पिसी चीनी और इलायची पाउडर छिड़क सकते हैं.
- गरमा-गरम चाय के साथ तुरंत सर्व करें.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट में दिल जीत लेगी बटर गार्लिक मैगी – स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे
