Masala Makhana Crunch: आज के समय में हम ऐसे स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ खाने में मजेदार न हो बल्कि हेल्दी भी हों. चिप्स, नमकीन और फ्राइड चीजें खाने में भले ही टेस्टी लगें लेकिन लंबे समय तक अगर इनका सेवन किया जाए तो इनका असर आपकी सेहत पर काफी बुरा और गहरा पड़ सकता है. आज की यह रेसिपी उन सभी के लिए है जो शाम के नाश्ते में कुछ कम ऑयली, ज्यादा न्यूट्रिशियस और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं. आज हम आपको मसाला मखाना क्रंच की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से लोडेड होता है. जब आप इसे शाम के नाश्ते में बनाते हैं तो इसे सिर्फ घर के बड़े नहीं बल्कि बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं. यह डिश 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हो और शाम की चाय के साथ सबसे बेस्ट लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
मसाला मखाना क्रंच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मखाना – 2 कप
- घी या तेल – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- काला नमक – एक चौथाई छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 6 से 7 ऑप्शनल
- मूंगफली – 2 बड़े चम्मच या ऑप्शनल
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 कप बेसन से तैयार करें क्रिस्पी फैमिली स्नैक, शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका
मसाला मखाना क्रंच बनाने की रेसिपी
- मसाला मखाना क्रंच बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. इसके बाद इसमें सूखे मखाने डालकर 4 से 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. जब मखाना क्रिस्पी हो जाए तब इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें.
- अब उसी कढ़ाही में घी या तेल डालें और फिर इसमें करी पत्ता और मूंगफली डालकर हल्का सा भून लें. जब मूंगफली गोल्डन होने लगे तो गैस धीमी कर दें.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें और तुरंत मखाना कढ़ाही में डाल दें ताकि मसाले जलें नहीं. इसे धीरे-धीरे चलाते हुए मखाने को मसालों में अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद इसमें नमक, काला नमक, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालकर 1 मिनट चलाएं और अब गैस बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त
