Thecha Chutney Recipe: तीखे स्वाद के शौकीन हैं तो बनाएं घर पर मजेदार ठेचा की चटनी, खाने के बाद लोग मांगेंगे बार-बार

Thecha Chutney Recipe: क्या आप चावल-दाल या पराठे के साथ ट्राई करना चाहते है कुछ स्पेशल और मजेदार स्वाद वाली तीखी चटनी? तो इस आर्टिकल के जरिए आसानी से घर पर बनाएं ठेचा चटनी की आसान रेसिपी.

Thecha Chutney Recipe: पराठे हो या चावल-दाल, अगर आप खाने में तीखा और मसालेदार स्वाद पसंद करते हैं, तो ठेचा चटनी आपके लिए बेस्ट है. इसकी हर चम्मच में आपको मिलेगी हरी मिर्च का तीखापन, लहसुन का जबरदस्त फ्लेवर. अधिकतर लोग घर में पनीर ठेचा या मशरूम ठेचा बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे आसान तरीके से ठेचा चटनी बनाने की रेसिपी. चाहे आप इसे पराठे के साथ खाए या चावल-दाल के साथ, इसके तीखेपन का स्वादिष्ट तड़का हर किसी को जरूर पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से ठेचा चटनी बनाने की आसान रेसिपी. 

ठेचा चटनी बनाने के लिए सामग्री क्या है?

  • हरी मिर्च – 10–12 (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • लहसुन – 6-8 कलियां 
  • मूंगफली – 2-3 बड़े चम्मच (भुनी हुई)
  • हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच 
  • अदरक – 1 टुकड़ा छोटा 
  • तेल – 1–2 छोटे चम्मच (सरसों का तेल)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्का सा जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Tomato Chutney Recipe: समोसे,पकौड़े हों या चावल-रोटी, हर डिश में चार चांद लगा देंगी ये टमाटर की चटनी

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

ठेचा चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले हरी मिर्च और लहसुन को धोकर सुखा लें. 
  • फिर सभी सामग्री (हरी मिर्च, लहसुन, मूंगफली, हरी धनिया) को मोटा-मोटा दरदरा पीसें. ध्यान रखें कि इसे बारीक पेस्ट नहीं बनाना है, ये थोड़ी मोटी और कुरकुरी रहनी चाहिए. 
  • इसके बाद इस मिश्रण में तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. आप चाहें तो इसमें हल्का सा जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं. 
  • तैयार हुई चटनी को कटोरी में निकालें और इसे पराठे या पकौड़े के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Idli Chutney Recipe: सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली के साथ बनाएं ये 3 तरह की फ्लेवरफुल चटनी, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Dosa Chutney Recipe: साउथ इंडियन स्टाइल डोसा अब बनेगा और भी टेस्टी, जब बना लेंगे ये 2 स्पेशल चटनी

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >