Navratri Special Lauki Cutlet: नवरात्रि में बनाएं टेस्टी लौकी कटलेट, स्वाद ऐसा कि बन जाएगा सब का फेवरेट

Navratri Special Lauki Cutlet: नवरात्रि के मौके पर पर आप ये सिंपल और टेस्टी लौकी कटलेट को करें तैयार. इस टेस्टी रेसिपी को बनाना आसान है और ये आपको बहुत पसंद आएगी.

Navratri Special Lauki Cutlet: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. नवरात्रि के पावन पर्व में भक्त माता दुर्गा की भक्ति और आराधना करते हैं. इस खास अवसर पर लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिलता है. नवरात्रि में कई लोग लहसुन और प्याज से बनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं. इस मौके पर आप लौकी कटलेट को बना सकते हैं. लौकी कटलेट आसानी से बन जाती है और बहुत ही स्वादिष्ट होती है. अक्सर बच्चे या बड़े लौकी खाना नहीं पसंद करते हैं पर इस डिश का स्वाद लाजवाब होता है जो आपको और घर वालों को जरूर पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं लौकी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी. 

लौकी कटलेट बनाने के लिए सामग्री 

  • लौकी- 1 मध्यम आकार की कद्दूकस की हुई
  • उबले हुए आलू- 2 मध्यम आकार के
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • पनीर- आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल या घी

यह भी पढ़ें- Sabudana Pakora For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना पकौड़े, जानें इस टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी

लौकी कटलेट बनाने की विधि 

  • लौकी कटलेट बनाने के लिए आप लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका पानी निचोड़ लें.
  • इसमें आप उबले हुए आलू को मैश कर लें.
  • एक बड़े बाउल में लौकी, आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, सेंधा नमक, काली मिर्च का पाउडर, दरदरा किया हुआ मूंगफली, जीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • इस मिश्रण से टिक्की को बना लें. टिक्की को तैयार कर के प्लेट में रख लें.
  • तवा को गर्म करें और हल्का तेल या घी डालकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक कटलेट को पका लें.
  • अब आप गरमा गरम लौकी कटलेट को दही या चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Aloo Jeera For Navratri Vrat: नवरात्रि उपवास के लिए आसान और टेस्टी आलू जीरा रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >