Dahi Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में ब्रेड खाना तो बहुत सारे लोगों को पसंद होता है. यही वजह है कि लोग ब्रेड से तैयार कई तरह की डिश का स्वाद चखते हैं. ऐसे में आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में दही ब्रेड टोस्ट ट्राई कर सकते हैं. एक बार खाने के बाद बच्चे इसकी बार-बार डिमांड करेंगे क्योंकि इसका स्वाद बहुत चटपटा होता है. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. इस रेसिपी को आप कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं. आइए अब इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
दही ब्रेड टोस्ट बनाने की सामग्री
- व्हाइट ब्रेड – 3-4 स्लाइस
- बेसन – 2 बड़े चम्मच
- दही – 1/2 कप
- प्याज – 1/2 कटा हुआ
- मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – एक चुटकी
- घी – 2 बड़े चम्मच
- सरसों के दाने – 2 छोटे चम्मच
- करी पत्ता – 10-12
- हरी मिर्च – 2
- पानी – 2 बड़े चम्मच
- नमक व काली मिर्च – स्वाद के अनुसार
इसे भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला
दही ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करना होगा, जिसके लिए एक बाउल में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद आप इसमें बेसन और थोड़ा पानी डाल कर स्मूद बैटर तैयार कर लें.
- अब आप ब्रेड के स्लाइस को बैटर में डुबोकर अच्छे से कोट कर लें.
- ब्रेड स्लाइस को अपने मनपसंद शेप में भी काट सकते हैं.
- इसके बाद एक पैन या तवा में थोड़ा तेल गर्म करें.
- इस गर्म तेल में ब्रेड को बैटर से कोट की गई ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ सेंक लें.
- अब तड़का बनाने के लिए एक छोटे फ्राईपैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ते डाल कर इसको थोड़ा चटकने दें.
- फिर आप इसे तैयार टोस्ट के ऊपर डाल दें.
- अब इसे कटे हुए प्याज से गार्निश करके गर्मागर्म दही ब्रेड टोस्ट सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: Pudina Masala Paratha: ब्रेकफास्ट की टेंशन खत्म, इस तरह मिनटों में बनेगा पुदीना मसाला पराठा
इसे भी पढ़ें: Paneer Cucumber Dill Toast: ब्रेकफास्ट में फटाफट बना लें सुपर टेस्टी पनीर खीरा डिल टोस्ट, बहुत आसान है रेसिपी
