Coconut Coriander Chutney Recipe: घर पर बनाएं नारियल-धनिया की चटनी, स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान

Coconut Coriander Chutney Recipe: घरों में कई तरह की चटनी को तैयार किया जाता है. अगर आप भी चटनी खाना पसंद करते हैं तो आप नारियल-धनिया की चटनी को जरूर ट्राई करें. इस चटनी को आप आसानी से बना सकते हैं.

Coconut Coriander Chutney Recipe: चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देती है. घरों में अलग-अलग तरह की चटनी को बनाया जाता है और खाने की थाली में परोसा जाता है. आपने भी टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी या पुदीना की चटनी के स्वाद को जरूर चखा होगा. लेकिन, क्या आपने नारियल-धनिया की चटनी को ट्राई किया है. इस चटनी का स्वाद लाजवाब होता है. सुबह में इडली, उत्तपम या डोसा को तैयार कर रहे हैं तो आप इस चटनी को जरूर बनाएं. शाम के नाश्ते में वड़ा या पकौड़े को बना रहे हैं तो आप इस चटनी को तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं नारियल-धनिया की चटनी को बनाने का आसान तरीका. 

नारियल-धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ताजा नारियल- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- आधा कप कटी हुई
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • चना दाल- 3 बड़े चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • करी पत्ता- 8-10
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

नारियल-धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • नारियल-धनिया की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें और चना दाल को भूनें. अब चना दाल को आप पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें. 
  • अब आप मिक्सी जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, चना दाल, अदरक और नमक डालें. इसमें थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब आप इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद तड़का को तैयार करें. एक छोटे पैन में तेल को गर्म करें. इसमें आप राई डालें और सूखी लाल मिर्च को डालें. अब आप इसमें करी पत्ते को डाल दें. तैयार किए हुए तड़के को आप चटनी में मिला दें. चटनी में आप नींबू के रस को भी मिला दें.

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >