ePaper

World AIDS Day 2023 : विश्व एड्स दिवस, जागरूकता में है बचाव,जानें क्या है इस साल की थीम

Updated at : 30 Nov 2023 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
World AIDS Day 2023 : विश्व एड्स दिवस, जागरूकता में है बचाव,जानें क्या है इस साल की थीम

World Aids Day 2023 : पूरी दुनिया में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है . एड्स, एचआईवी के कारण होता है. एड्स ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (HIV) के संक्रमण के कारण होने वाला रोग है. एचआईवी एड्स के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जागरूकता होना बहुत जरूरी है .

विज्ञापन
undefined

World Aids Day 2023: एड्स से बचाव के लिए जागरूकता होना बहुत ही आवश्यक है. कुछ सरल उपाय अपनाकर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है.

undefined

World Aids Day 2023 :हर साल दुनियाभर के लोगों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day) मनाया जाता है. इस दिन को पहली बार 1988 में चिह्नित किया गया था.

undefined

पूरा विश्‍व 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाता है, उसकी पहली बार कल्पना 1987 में थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न द्वारा की गई थी. थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न दोनों डब्ल्यू.एच.ओ.(विश्व स्वास्थ्य संगठन) जिनेवा, स्विट्जरलैंड के एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी थे. उन्होंने एड्स दिवस का अपना विचार डॉ. जोनाथन मन्न (एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के निदेशक) के साथ साझा किया, जिन्होंने इस विचार को स्वीकृति दे दी और वर्ष 1988 से 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

undefined

प्रारंभ में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था परन्तु बाद में पता चला कि एचआईवी संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है. जिसके बाद साल 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने एड्स का वैश्विक स्तर पर प्रचार और प्रसार का काम संभालते हुए साल 1997 से विश्व एड्स अभियान की शुरुआत की.

undefined

समुदायों के नेतृत्व से विश्व में एड्स को ख़त्म किया जा सकता है यही कारण है कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम समुदायों को नेतृत्व करने दें है, और समुदायों की उपलब्धियों के जश्न से कहीं अधिक, यह समुदायों को उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में सक्षम बनाने और समर्थन करने के लिए कार्रवाई का आह्वान है.

undefined

यह हर साल 1 दिसंबर को एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के बारे में जागरूकता फैलाने और इस बीमारी से पीड़ित लोगों का समर्थन करने के लिए मनाया जाता है.

undefined

एचआईवी एक गंभीर और संभावित जीवन-घातक स्थिति है जिसके बेहतर प्रबंधन के लिए शीघ्र पता लगाने और उपचार की आवश्यकता होती है. इस सिन्ड्रोम में शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति बड़ी आसानी से किसी भी संक्रमण या अन्य बीमारी की चपेट में आ जाते हैं.

undefined

एचआईवी संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति में वायरस की चपेट में आने के दो से चार हफ्ते के भीतर ही लक्षण नजर आने लगते हैं शुरू में संक्रमित को बुखार, सिरदर्द, दाने या गले में खराश सहित इन्फ्लूएंजा जैसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है. संक्रमण बढ़ने के बाद अन्य गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं. जैसे,

  • लिम्फ नोड्स में सूजन

  • तेजी से वजन कम होते जाना.

  • दस्त और खांसी

  • बुखार आना

  • गंभीर जीवाणु संक्रमण

  • कुछ प्रकार के कैंसर का विकसित होना.

undefined

एड्स का न ही कोई इलाज है और न ही इसकी कोई वैक्सीन अभी तक बन पाई है. इसका एक ही उपाय है बचाव. इसमें सुरक्षित यौन सम्बन्ध शामिल हैं. जीवाणुरहित (स्टरलाइज्ड) सुई का उपयोग करें. बचाव के तरीके सीख कर और जागरूक होने के साथ दूसरों को जागरूक कर इससे निपट सकते हैं.

Also Read: रोज माइक्रोवेव कुकिंग करने का क्या है नुकसान, यहां पढ़िए फिर पकाइये
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola