ePaper

Women's health: सेहत को ना करें इग्नोर, जानें महिलाओं को होने वाले कॉमन गायनिक इंफेक्शन, लक्षण और उपचार

Updated at : 07 Dec 2023 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
vaginal infection

vaginal infection

Women's health : घर से लेकर बच्चों की जिम्मेदारी निभाती महिलाएं सबकी सेहत संभालने के चक्कर में खुद को कई बार इग्नोर कर देती हैं. जब स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान करने लगती हैं तब खुद की हेल्थ की ओर ध्यान जाता है. जानिए महिलाओं को होने वाले कॉमन गायनिक इंफेक्शन उसके लक्षण और उपचार.

विज्ञापन
undefined

अनदेखी के कारण कई बार महिलाएं स्त्री रोग से जुड़ी प्रॉब्लम्स की शिकार हो जाती हैं कुछ के लक्षण महसूस होते हैं लेकिन इग्नोर करने की आदत से उनकी तबीयत और बिगड़ जाती है.

undefined

दुनिया भर में महिलाएं अक्सर ऐसे संक्रमणों का अनुभव करती हैं जो असुविधाजनक होने के साथ परेशान करने वाले होते हैं और ध्यान नहीं देेने पर चिंताजनक भी हो सकते हैं

undefined

इनमें सबसे कॉमन है “यीस्ट संक्रमण जो योनि में कैंडिडा अल्बिकन्स फंगस की अत्यधिक वृद्धि के कारण होता है.

undefined

कैंडिडा अल्बिकन्स फंगस स्वाभाविक रूप से योनि में मौजूद होता हैै, एंटीबायोटिक का इस्तेमाल, हार्माेनल बदलाव या कमजोर इम्युनिटी जैसे कारक इसके प्रसार की वजह बन सकते हैं.

undefined

जिन महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन होता है उन्हें अक्सर खुजली, जलन और गाढ़े, सफेद, डिस्चार्ज का अनुभव होता है. प्रभावित जगह पर लालिमा और सूजन भी हो सकती है.

undefined

फंगल इंफेक्शन में ओवर-द-काउंटर एंटीफंगल क्रीम आमतौर पर प्रभावी होते हैं . लेकिन अगर बार-बार ऐसा होता है तो उपचार का लंबा कोर्स या खाने के लिए एंटिफंगल दवा दी जा सकती है.

undefined

इसके अलावा बैक्टीरियल वेजिनोसिस योनि में पाए जाने वाले प्राकृतिक बैक्टीरिया में असंतुलन का परिणाम है. ऐसा तब होता है जब हानिकारक जीवाणुओं की संख्या लाभकारी जीवाणुओं से अधिक हो जाती है

undefined

बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने की एक और मुख्य वजह एक से अधिक साथी के साथ यौन संबंध होना है. इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें मछली जैसी गंध वाला भूरा-सफ़ेद डिस्चार्ज होता है

undefined

कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान खुजली या जलन का भी अनुभव होता है. बैक्टीरियल वेजिनोसिस का इलाज आमतौर पर डॉक्टरों के द्वारा बताई गई दवाओं एंटीबायोटिक्स के साथ किया जाता है, इसमें खाने की दवा और लगाने की दवाएं शामिल हैं. सबसे जरूरी बात है कि , भले ही लक्षणों में सुधार हो रहे हों लेकिन उपचार के पूरे कोर्स को पूरा करना आवश्यक है.

Also Read: मोटापा है सेहत के लिए खतरे की घंटी, कम करने के लिए रोजाना इन योगासनों का करें अभ्यास
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola