ePaper

गर्भावस्था के दौरान कौन सा फल खाएं इसे लेकर हैं कंफ्यूज ? चेक करें ये लिस्ट

Updated at : 20 Dec 2023 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भावस्था के दौरान कौन सा फल खाएं इसे लेकर हैं कंफ्यूज ? चेक करें ये लिस्ट

Pregnancy Fruits List : गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए खान-पान का खास ख्याल रखा जाता है . उनके पोषण पर जोर देते हुए स्वस्थ आहार जरूरी होता है. ऐसे में कौन से फल खाने चाहिए इसे लेकर कई महिलाएं कंफ्यूज होती हैं ऐसे में यहां चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
undefined

संतरे में विटामिन सी और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और फोलेट सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो आपके बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के निर्माण में मदद करता है

undefined

केले में मौजूद उच्च फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है, केले पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी-6 जैसे अन्य पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं. यह होने वाली माँ और बच्चे दोनों में कोशिका वृद्धि में मदद करता है

undefined

आम में विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं साथ ही एंटीऑक्सिडेंट और ऊर्जा भी प्रचुर मात्रा में होती है इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देती है

undefined

नाशपाती गर्भवती माताओं के लिए पहली तिमाही में खाने वाले फलों का बढ़िया विकल्प है. इसमें फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो पहले तीन महीने में बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए आवश्यक होता है

undefined

अनार कैल्शियम, आयरन, फोलेट, प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर होता है. इसका सेवन मां और बच्चे में आयरन की कमी को रोकने में मदद करती है और विटामिन के हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देता है

undefined

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम पैर की ऐंठन से होने वाले दर्द से राहत दिला सकता है,

undefined

खुबानी गर्भवती माताओं के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक है इसमें मौजूद लौह तत्व के कारण ये हड्डियों की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देते हैं यह.विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

undefined

अमरूद में विटामिन सी एक संतरे की मात्रा से चार गुना होती है जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है. यह सामान्य सर्दी, मूत्र पथ के संक्रमण जैसे संक्रमणों से बचाती है इसमें फोलिक एसिड भी होता है.

undefined

अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल्स हृदय के कार्यों को उत्तेजित करने में मदद करते हैं. अंगूर में एंटी-एजिंग तत्व होते हैं जो त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं.

undefined

मतली और चक्कर से राहत दिलाने वाले गुणों के कारण चीकू गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में खाने वाले फलों की लिस्ट में आता है.यह इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन ए, कार्बाेहाइड्रेट और ऊर्जा से भरपूर होता है

undefined

ब्लू बैरीज़: ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

undefined

बढ़ते भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, सेब एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है. सेब में पाई जाने वाली उच्च फेनोलिक सामग्री हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है.

undefined

नींबू मॉर्निंग सिकनेस को कम करने और बॉडी सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है.

.

undefined

विटामिन सी से भरपूर चेरी प्लेसेंटा और बच्चे को रक्त की आपूर्ति में सुधार में मदद करता है. इसका सेवन कोशिका वृद्धि को प्रोत्साहित करने में मदद करता है और तनाव से राहत देता है साथ ही सूजन भी कम करता है.

undefined

खनिज और पानी से भरपूर, तरबूज में लाइकोपीन और सिट्रुललाइन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. यह मांसपेशियों की ऐंठन और हाथों – पैरों की सूजन से भी राहत दिलाता है.

Also Read: रात में नहाने से बढ़ेगी खूबसूरती और शाइनी होंगे बाल, जानिए और भी कई फायदे
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola