Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रोहित की हो जाएगी मौत, सदमे में डूब जाएगा अरमान, घर से निकाल दिया जाएगा अभीरा को

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स जल्द ही चौंकाने वाला ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि पोद्दार हाउस की सारी महिलाएं तैयार होकर मंगला गौरी पूजा के लिए जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा, जिसे दर्शकों ने सोचा भी नहीं होगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित, रूही के धोखे से टूट गया है. उसे पता है कि रूही, अरमान से प्यार करती है. हालांकि रूही पोद्दार हाउस छोड़कर जा चुकी है और रोहित से तलाक लेना चाहती है. वहीं, दूसरी तरफ पोद्दार हाउस की महिलाएं मंगला गौरी पूजा के लिए तैयार होती है. अभीरा को साड़ी में देखकर अरमान उससे अपनी नजरें नहीं हटा पाता. अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा टर्न आने वाला है.

रोहित की हो जाएगी मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड मे धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल में एक चौंकाने वाला प्लॉट मेकर्स लाने का प्लान कर रहे हैं. रोहित का चैप्टर खत्म होने वाला है. अभीरा खतरे में होगी और उसकी मदद के लिए रोहित जाएगा. इस दौरान रोहित को मौत हो जाएगी. अभीरा के सामने ही रोहित की मौत हो जाएगी. इस मौत के लिए पूरी फैमिली अभीरा को जिम्मेदार मानेगी और उसे पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी. अभीरा इस घटना से पूरी तरह से टूट जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अरमान और अभीरा हो जाएंगे अलग

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित की मौत से अरमान शॉक्ड हो जाएगा. जब उसे पता चलेगा कि अभीरा की लापरवाही की वजह से रोहित की मौत हुई तो वो अपना आपा खो देगा. इसका असर अभीरा और अरमान के रिश्ते पर पड़ेगा और दोनों अलग हो जाएंगे. वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि शो में एक छोटा सा लीप आने वाला है. वहीं, रोहित का किरदार रोमित राज निभा रहे हैं. रोमित ने शिवम खजूरिया को रिप्लेस किया है. शिवम अब सीरियल में नजर नहीं आते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >