Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा ने अभीरा को दिए ताने, कावेरी ने पूरे परिवार वालों के सामने कियारा को मारा थप्पड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा कियारा और रूही के बारे में पूछती है. अभीरा कहती है शायद दोनों मंदिर गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सालों बाद भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. सीरियल में समृद्धि शुक्ला, अभीरा और रोहित पुरोहित का किरदार निभा रहे हैं. हालांकि हाल ही में शो में रोहित की एंट्री हुई है. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा होली पार्टी का ओयजन करती है, लेकिन कावेरी इसका हिस्सा बनने से मना कर देती है. कावेरी अभी भी अभीरा से नाराज है. हालांकि आर्यन, कृष और कियारा, अभीरा का साथ देते है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से होली को लेकर सवाल करता है कि क्या उसे ये पसंद है. अभीरा हां में जवाब देती है. रूही को तुलसी पूजा करते हुए कियारा देखती है और वो चुपचाप जाने लगती है. रूही उससे पूछती है कि वो कहां जा रही है. कियारा कहती है उसके दोस्त के घर होली पार्टी है. रूही उसे जाने से मना करती है, लेकिन वो नहीं मानती. रूही उसके साथ जाने के लिए मान जाती है. वहीं, अभीरा किचन में अपनी मां को याद करके गुझिया बनाती है.


दादी सा ने अभीरा को नहीं दिया लिफाफा
ये रिश्ता क्य कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या आती है और गुझिया चखती है, जो उसे बहुत पसंद आती है. विद्या उसे चॉकलेट वाली गुझिया बनाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ दादी सबको शगुन देती है. वो माधव और सभी घर के बड़ों को लिफाफ देती है. वो कियारा के बारे में पूछती है. अभीरा कहती है वो मंदिर गई है. रूही भी उसके साथ है. दादी सा सबको लिफाफा देती है, लेकिन अभीरा को नहीं. कावेरी कहती है ये लिफाफा घरवालों के लिए है, लेकिन बाहरवालों के लिए नहीं. अभीरा ये सुनकर उदास हो जाती है और सोचती है वो इस दुनिया में अकेली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये अरमान संग काम करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी केमेस्ट्री सीरियल में…

कियारा और रूही फंसी मुसीबत में
कियारा और रूही की कार खराब हो जाती है. कियारा उसे रूही को अभीरा को कॉल करने के लिए कहती है. रूही, अरमान को कॉल करती है, लेकिन वो फोन नहीं उठाता है. कियार देखती है कि कुछ आदमी उनकी तरफ आ रहे हैं. कियारा, रूही को जल्दी से अभीरा को बुलाने के लिए कहती है. घर पर अभीरा को लगता है कि कियारा और रूही किसी मुसीबत में है. रूही, उन आदमियों से उन्हें जाने देने के लिए कहती है. वो आदमी उनसे होली खेलने के लिए कहता है. अभीरा, रूही के सोशल मीडिया से उसके लोकेशन के बारे में पता करती है. वो आदमी लोग उन्हें परेशान करते होते है, तभी अभीरा वहां आ जाती है.


अभीरा आई कियारा और रूही की मदद के लिए
अभीरा उन आदमियों को खूब मारती है. रूही और कियारा भी लाठी उठाकर उन्हें मारने लगती है. कियारा, अभीरा को गले लगाती है. कियारा उससे पूछती है उसे कैसे पता चला कि वो लोग कहां पर है. वो उसे सबकुछ बताती है. जिसके बाद सारे लोग घर जाते है. अभीरा कहती है कि कियारा को दादी सा को सब कुछ बता देना चाहिए. रूही कहती है पता नहीं दादी सा इसपर रिएक्ट कैसे करेगी. अभीरा कहती है ये सब रूही पर है. तीनों घर आते है और कियारा, दादी सा को सबकुछ बता देती है. दादी सा उसपर गुस्सा होती है और कहती है मेरे मना करने के बाद तुम बाहर गई. वो कियारा को थप्पड़ मार देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: होली पार्टी में कियारा को बदमाशों से बचाएगी अभीरा, कावेरी और विद्या होगी आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >