Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने दिखाया अपना भयानक रूप, अभीरा को मंडप पर अकेला छोड़ चला जाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की शादी होने वाली होती है और रूही इसमें बाधा डालती है. रूही, अरमान को एक वीडियो मैसेज भेजती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 साल से जबरदस्त टीआरपी बटोर रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी का वक्त आ गया है. रूही इस रिश्ते को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है. रूही, अभीरा और अरमान की सगाई के वक्त से ही शादी तोड़ने में लगी हुई है. उसने अभीरा की मेडकिल रिपोर्ट दिखाकर शादी दोनों की लगभग तोड़ ही दी थी. हालांकि सारी मुश्किलों को पार करते हुए अरमान और अभीरा की शादी हो रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा शादी के लिए तैयार होते है, रूही भी अभीरा के जैसे ही ब्राइडल आउटफिट पहनती है और तैयार होती है. वो अरमान से शादी करने का फैसला करती है.

अभीरा और अरमान की शादी रोकने के लिए क्या करेगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बारात में अरमान अपने परिवार के साथ डांस करता है. इस दौरान वो विद्या को खोजता है. तभी एक रहस्यमयी इंसान अरमान के पास आता है. वो आदमी बताती है उसे रूही ने भेजा है. वो अरमान को एक वीडियो दिखाता है, जिसमें रूही उसे एक मैसेज देती है.

क्या होगा वीडियो मैसेज में

उस वीडियो मैसेज के जरिए रूही, अरमान को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी. रूही कहती है अगर अरमान ने उससे शादी नहीं की तो वो अपनी जान ले लेगी. दुल्हन के गेटअप में सजी रूही, अरमान को फोन को धमकाती है. रूही कहती है अगर उसने उसे नहीं चुना, तो सुसाइड कर लेगी. अरमान ये सुनकर शॉक्ड हो जाएगा.

रूही की धमकी के बाद क्या करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा मंडप पर पहुंचती है और अरमान को नहीं देखकर चौंक जाती है. संजय ताना मारेगा कि अरमान मंडप पर नहीं आएगा. क्या रूही का प्लान अरमान फेल कर पाएगा. क्या अभीरा और अरमान की शादी होगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >