Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने खेला मास्टर स्ट्रोक, अभीरा को सबकी नजरों में ऐसे बनाया विलेन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही एक बार फिर से अभीरा के खिलाफ पूरे परिवार को भड़काती है. रूही अरमान से उसकी शादी तोड़ना चाहती है. इस वजह से वो मौके खोजती रहती है, ताकि परिवार वाले ये शादी ना कराएं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने ट्रैक को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा में है. पोद्दार हाउस अभीरा और अरमान की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है. रूही इस चिंता में लगी है कि दोनों की शादी तोड़ पाए. वहीं, रूही को रोहित से कोई प्यार नहीं है. वो सिर्फ अरमान को चाहती है और रोहित को उसे पाने के लिए इस्तेमाल कर रही. हालिया एपिसोड में दिखाया जा रहा कि दादी सा अभीरा को एक जिम्मेदार बहू बनाना चाहती है और इस वजह से वो उसे अलग-अलग टास्क दे रही है.

विद्या को भड़काएगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, अभीरा को हल्दी का लेप लगाने के लिए देती है, ताकि शादी से पहले उसके चेहरे पर ग्लो आ जाए. अभीरा को एक जरूरू कॉल आएगा और वो काम पर चली जाएगी. विद्या को ये पसंद नहीं आएगा. रूही इस मौके का फायदा उठाएगी और उसे अभीरा के खिलाफ भड़काएगी. रूही सबके ये अहसास दिलाएगी कि अभीरा सिर्फ अपने काम पर फोकस करती है और परिवार पर ध्यान नहीं देती. इसके बाद दादी सा प्री-नैप पेपर्स बनवाती है.

प्री-नैप पेपर्स में क्या लिखा होगा

जन्माष्टमी के उत्सव के बाद दादी सा अभीरा को प्री-नैप पेपर्स देती है और उससे उसपर साइन करने के लिए कहती है. दादी सा कहती है अगर ये शादी सफल नहीं हो जाती है तो दर्द टूटे हुए कांच की तरह होगा और अरमान को ऐसी दर्द से बचाना चाहता है. इस वजह से दादी उसे साइन पेपर्स पर करने के लिए कहती है. अभीर पर वो दवाब डालती है ताकि वो साइन कर दें.

अबतक सीरियल में क्या हुआ खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि रूही, अरमान और अभीरा के शादी के कार्ड पर ‘स्वर्गीय श्री और श्रीमती शर्मा’ छपवाती है. रूही, अभीरा के माता-पिता की बेइज्जती करती है. अभीरा को काफी गुस्सा आता है और वो उसे थप्पड़ मार देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >