Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो को अलविदा नहीं कह रही रूही, पूकी और अरमान के लाइफ में होगी ऐसे उसकी एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट प्रोमो काफी जबरदस्त है. प्रोमो देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि रूही शो का हिस्सा नहीं होगी. हालांकि अब लेटेस्ट अपडेट आया है कि रूही शो का हिस्सा बनी रहेगी और वह सीरियल को क्विट नहीं कर रही.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में छह साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद की कहानी क्या होगी, इसकी जानकारी आ गई है. अरमान और अभीरा अलग हो जाएंगे और पूकी अपने पिता के पास रहेगी. अरमान, अभीरा का साया भी पूकी पर पड़ने नहीं देना चाहता है. इस बीच नयी एंट्री होने वाली है, जो पूकी का ध्यान रखेगी. ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि गर्विता सिधवानी शो का हिस्सा नहीं रहेगी क्या. प्रोमो में भी रूही की झलक नहीं दिखी थी. अब इसपर अपडेट आया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से नहीं कटेगा रूही का पत्ता

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में रूही को ना देखकर फैंस कयास लगाना लगे कि उनका कैरेक्टर खत्म तो नहीं हो रहा. हालांकि ऐसा नहीं है. प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने कंफर्म किया है कि गर्विता सिधवानी का किरदार खत्म नहीं होगा. लीप के बाद वह शो से बनी रहेगी. सूत्र ने बताया कि उनकी स्टोरी लाइन अपकमिंग ट्रैक के लिए फाइनल किया जा रहा है. तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. रूही शो में ही रहेगी.

लीप के बाद पूकी रहेगी अरमान के साथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद दिखाया जाएगा कि लीप के बाद अभीरा और अरमान अलग-अलग शहर में रहेंगे. अरमान अकेले ही अपनी बेटी पूकी को पालेगा. उसने नौकरी छोड़कर आरजे का काम शुरू कर दिया है. प्रोमो में दिखाया गया कि वह एक पजेसिव पिता बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहा है कि अभीरा मंदिर में बच्चे को खो देगी. जिसके बाद अरमान बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाएगा और फिर पूकी को लेकर दूसरे शहर चला जाएगा. फिलहाल असली कहानी क्या होगी ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >