Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये रोहित ने रूही संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने पिछले शो में…

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी ट्विस्ट से भरा हुआ है. रोहित, अरमान को थप्पड़ मारने वाला होता है और बीच में माधव आ जाता है. वहीं, काजल दादी सा को रूही को लेकर समझाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को मेकर्स और ज्यादा रोमांचक बनाने में लगे हुए है. रोहित के आने से कहानी में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. रोहित अपने भाई अरमान को धोखेबाज समझता है और इसे लगता है कि उसने रूही के बारे में उसे ना बताकर गलत किया है. अरमान उसे सबकुछ समझाना चाहता है, लेकिन रोहित उसकी बात नहीं सुनता. रोहित फिर से पोद्दार हाउस छोड़कर जाने की कोशिश करता है. हालांकि अभीरा उसे रोक लेती है. इस बीच रोहित ने अपनी को-स्टार गर्विता साधवानी को लेकर बड़ी बात कही है.

रोमित राज ने गर्विता साधवानी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये रोहित के रोल में रोमित राज दिख रहे हैं. रोमिक कई शोज में नजर आ चुके हैं. सीरियल बातें अनकही सी में रोमित और गर्विता साधवानी ने काम किया था. अब राजन शाही के शो में एक बार फिर से रोमित और गर्विता साथ दिख रहे हैं. पिंकविला से बात करते हुए रोमित ने फिर से गर्विता संग काम करने को लेकर कहा, ”ये एक अच्छा संयोग है कि मैं और गर्विता साथ में काम कर रहे हैं. हमने पिछले शो में साथ में शूट करते हुए काफी अच्छा समय बिताया है.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोमित राज ने कहा- अच्छा सरप्राइज था

रोमित राज ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो लोग फिर से इतनी जल्दी काम करेंगे. एक्टर ने कहा कि ये एक अच्छा सरप्राइज था. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रोहित, अरमान को सौतेला कहता है और उसे थप्पड़ मारने वाला होता है. माधव उसे रोक लेता है और दादी सा दोनों को अपने कमरे में जाने के लिए कहती है. काजल, दादी सा को सुझाव देती है कि रूही को वापस पोद्दार हाउस बुला लेना चाहिए, ताकि रोहित घर छोड़कर ना जाए. दादी सा को उसका आइडिया अच्छा लगता है. दादी सा गोयनका हाउस जाती है और रूही को रोहित की पत्नी बनकर पोद्दार हाउस आने के लिए कहती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >