Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजुरिया की जगह लेने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही सर के ऑफर…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब रोमित राज, रोहित के रोल में दिख रहे हैं. उन्होंने शिवम खजुरिया को रिप्लेस किया है. रोमित ने नये शो में एंट्री को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि वो राजन शाही के साथ हमेशा काम करना चाहते थे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये किरदार की एंट्री हुई है. हालांकि ये किरदार ने शिवम खजूरिया को शो में रिप्लेस किया था. पहले शिवम, रोहित का रोल निभा रहे थे और अब रोमित राज, रोहित का किरदार प्ले कर रहे हैं. रोमित का ट्रैक शुरू हो चुका है और दर्शकों की उनसे मुलाकात शो के जरिए हो गई है. रोमित यानी रोहित, रूही के पति का किरदार निभा रहे हैं. रोमित ने एक इंटरव्यू में अपने इस किरदार को लेकर बात की.

राजन शाही के साथ काम करना चाहते थे रोमित राज

रोमित राज कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं और अब उनके फैंस उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में देख रहे हैं. फिल्मीबीट संग बातचीत में रोमित ने बताया कि वो राजन शाही सर के ऑफर को मना नहीं कर पाए. रोमित ने बताया, जब राजन सर ने मुझे बताया मैं रोहित का किरदार निभा रहा हूं, मैंने वो मौका अपने हाथ से जाने नहीं दिया. मुझे हमेशा से राजन सर के साथ काम करने का मन था. ऐसे में ये मौका मैं मिस नहीं कर सकता था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोमित राज बोले- जब आप किसी रोल में…

रोमित राज ने आगे कहा कि, मुझे पता है कि पहले ये रोल शिवम निभा रहे थे और मैंने सुना है उन्होंने अच्छा काम किया था. ऐसे में स्वाभाविक है कि उनके फैंस शुरू में मुझे पसंद नहीं करेंगे और हो सकता है मुझे ट्रोल भी किया जाए, लेकिन ये ठीक है. जब आप किसी रोल में किसी किरदार को देखने के आदी हो जाते हैं, जो आप उनसे अटैच हो जाते हैं. दूसरे एक्टर को स्वीकार करना थोड़ा कठिन होता है.” वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो रोहित को अपने बीच वापस पाकर पोद्दार हाउस के लोग काफी खुश है. रूही भी रोहित की वजह से वापस घर आ गई है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का धूम-धाम से पोद्दार हाउस में स्वागत करेगा अरमान, दादी सा को आएगा हार्ट अटैक

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >