Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को धक्के मार कर रोहित घर से निकाल देगा, सारी सच्चाई जान सब होंगे शॉक्ड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक अभीरा और अरमान की शादी का इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों सीरियल में दोनों की शादी का ट्रैक चल रहा है. रूही इस शादी से खुश नहीं है और शादी तोड़ना चाहती है. दादी सा और संजय भी इस शादी के खिलाफ […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक अभीरा और अरमान की शादी का इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों सीरियल में दोनों की शादी का ट्रैक चल रहा है. रूही इस शादी से खुश नहीं है और शादी तोड़ना चाहती है. दादी सा और संजय भी इस शादी के खिलाफ नहीं है और पूरी कोशिश में थे शादी टूट जाए. हालांकि अरमान, अभीरा से ही शादी करना चाहता है और इस वजह से सारे घर वाले मान गए.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान के अपने से शादी करने के लिए कहती है. वो उसको ब्लैकमेल करती है और शादी करने के लिए जोर डालती है. वो उसे वॉर्न करती है और कहती है अगर उसने उससे शादी नहीं कि तो वो सुसाइड कर लेगी. उसका पागलपन देखकर अरमान चौंक जाता है.

क्या अरमान करेगा रूही के प्रप्रोजल को स्वीकार

अरमान को रूही क्लियर करती है कि वो उसकी पत्नी बनना चाहती है. अरमान उसके प्यार को टेस्ट करने की कोशिश करता है. वो उसे एक चट्टान पर ले जाता है और रूही कार से कूद जाती है. अरमान समझ जाता है कि रूही का उसके लिए प्यार जुनून है. वो उसे नहीं अभीरा को चुनता है.

रूही की सच्चाई जानकर क्या करेगा रोहित

अरमान पूरे परिवार के सामने रूही की इस हरकत के बारे में बता देगा. रोहित शॉक्ड हो जाता है और उसपर उसकी भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाता है. रोहित, रूही की बेइज्जती करता है और उसे पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देता है. वो जान जाता है कि रूही सिर्फ अरमान से प्यार करती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित को सारी पुरानी बातें याद आती है. रोहित सारे पुरानी चीजों को जोड़ता है और उसे समझ आता है कि रूही ही अरमान और अभीरा को अलग करना चाहती थी. क्या रूही अब नयी चाल चलेगी. क्या अरमान-अभीरा की शादी हो पाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >