Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के कार्तिक को दिल का दौरा नहीं बल्कि आया था ये अटैक, बोले- ये बातें कम न…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयनका का रोल निभाने वाले मोहसिन खान ने क्लियर किया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि गैस्ट्राइटिस अटैक आया था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर मोहसिन खान की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उन्हें कार्तिक गोयनका के रूप में काफी पसंद किया गया था और शिवांगी जोशी के साथ उनकी केमिस्ट्री टॉप पर थी. कार्तिक और नायरा की खूबसूरत जोड़ी को लोग कभी नहीं भूल सकते. हालांकि इन-दिनों मोहसिन टीवी शोज से दूर हो गए हैं और म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में दिखाई दे रहे हैं.

मोहिसन ने अपने हेल्थ को लेकर किया था ये चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में थे. उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा था कि उन्हें फैटी लीवर है और पिछले साल हल्का हार्ट अटैक भी आया था. एक्टर ने कहा कि इस वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि मैं ठीक हो गया और अब सबकुछ ठीक है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को आया था ये अटैक

अब, मोहसिन खान ने ईटाइम्स से बात की और क्लियर किया कि मेरी बातों का गलत कम्युनिकेशन हुआ है. मुझे हार्ट अटैक नहीं बल्कि गैस्ट्राइटिस अटैक था. उन्होंने कहा कि एक ग्रामेटिकल एरर हुआ था, जिसकी वजह से इतना कंफ्यूजन हुआ. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कहना चाहते थे कि उन्हें हल्का गैस्ट्राइटिस का अटैक आया है, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया.

मोहसिन खान ने पहले क्यों नहीं हार्ट अटैक वाली बातों को किया क्लियर

मोहसिन खान ने कहा कहा कि दिल का दौरा पड़ने की बात अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. उन्होंने सोचा कि उन्हें तब तक इंतजार करना चाहिए, जब तक ये बातें कम न हो जाए और कोई भ्रम न रह जाए. हालांकि, एक्टर ने ये भी कहा कि उनके फैमिली और फ्रेंड्स को पता है कि आखिर में क्या हुआ था और अब चिंता करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि इन सालों में उन्हें बहुत प्यार मिला है और वह इसके लिए आभारी हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की शो में होगी री-एंट्री, अक्षरा-अभिनव की बेटी की जिंदगी करेगी बर्बाद

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कभी मां नहीं बन पाएगी अभीरा, अरमान के संगीत सेरेमनी को इस तरह खराब करेगी रूही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >