Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्रेजी लवर बन जाएगा रोहित, डेट नाइट पर रूही को वापस अपनी जिंदगी में कहेगा आने, होगा फुल ऑन हंगामा

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा होगा. रोहित, अरमान को थप्पड़ मारने वाला होता है, लेकिन माधव उसे रोक लेता है. दूसरी तरफ दादी सा को काजल एक बड़ा सुझाव देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का टॉप रेटेड सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शकों को पसंद आता है. शो में दिखाया जा रहा कि रोहित के आने से अरमान काफी खुश है. अपने भाई को देखकर अरमान भावुक भी हो जाता है, लेकिन रोहित के मन में कुछ और ही सवाल चल रहे हैं. उसे पता चल गया है कि रूही उसके भाई से प्यार करती है. आज रात के एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. रोहित, अरमान पर बड़े आरोप लगाएगा.

अरमान को थप्पड़ मारने की कोशिश करेगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, रोहित को अपने और रूही के रिश्ते के बारे में बताने की कोशिश करेगा. रोहित उसपर चिल्लाता है और कहता है अरमान ने उससे झूठ कहा था. रोहित साथ ही अपने भाई पर आरोप लगाएगा कि उसकी वजह से वो और रूही दुखी थे. रोहित कहता है उसकी वजह से उसे अपना ही घर छोड़कर जाना पड़ा. माधव, रोहित को थप्पड़ मारने वाला होता, लेकिन कावेरी उसे रोक लेती है. अभीरा, कावेरी से रोहित को समझाने के लिए कहती है. हालांकि अभीरा को दादी सा दखल देने से मना करती है. अरमान अकेले बैठा होता है और उसे रोहित की कड़वी बातें याद आती है. अभीरा उसके पास आकर उसे समझाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

क्रेजी लवर बन जाएगा रोहित

काजल दादी सा से कहती है कि रूही को पोद्दार हाउस ले आना चाहिए, ताकि रोहित घर से दोबारा ना जा सकें. दादी सा, रूही को लाने के लिए उसके घर जाती है और उसे वापस आने के लिए कहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही दादी सा के साथ आ जाती है. कावेरी, रोहित और रूही को डेट पर भेजती है, ताकि दोनों का रिश्ता ठीक हो सकें. रोहित उसे अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए कहता है. वो एक क्रेजी लवर जैसा बिहेव करता है. हालांकि रूही के दिल में अभी भी अरमान है और वो डेट नाइट से भाग जाती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >