Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने पर अंशुमन का छलका दर्द, बोले- किसी सफर का सबसे मुश्किल…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अंशुमन का किरदार खत्म हो गया है. ऐसे में राहुल शर्मा ने भी शो को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने सेट से अब समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, अनीता राज, श्रुति उल्फत जैसे स्टार्स की तसवीर शेयर की और सबका शुक्रियादा किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लेटेस्ट कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कहानी ने जबरदस्त टर्न आया. जब अंशुमन की अचानक मौत हो गई. उनका मरना पोद्दार फैमिली के लिए किसी सदमें से कम नहीं था. अभीरा को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा. तान्या ने अंशुमन की हत्या करने का आरोप अभीरा पर लगा दिया.

राहुल शर्मा का ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने पर छलका दर्द

इसी बीच अंशुमन का किरदार निभाने वाले राहुल शर्मा अब शो का हिस्सा नहीं रहे. ऐसे में उन्होंने समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, अनीता राज, श्रुति उल्फत के साथ कई तसवीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने फैंस को प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “शुक्रिया- अंशुमन… एक खूबसूरत शो, एक अद्भुत किरदार और सेट पर आपको इतना प्यार और स्नेह देने वाले लोगों को अलविदा कहना किसी भी सफर का सबसे मुश्किल हिस्सा होता है. जब मैंने यह सफर शुरू किया था, तब मुझे नहीं पता था कि अंशुमन को न केवल हमारे ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट की खूबसूरत और प्यारी आत्माओं से, बल्कि प्यारे दर्शकों से भी इतना प्यार और स्नेह मिलेगा. इतना सारा प्यार देने के लिए आप सबके दिल से शुक्रिया.”

राजन सर का राहुल शर्मा ने दिया धन्यवाद

एक्टर ने आगे लिखा, “प्रिय राजन सर, मुझे न सिर्फ अंशुमान देने के लिए, बल्कि मुझ पर विश्वास करने और मेरी कद्र करने के लिए भी शुक्रिया… एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हमारी इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसा करते हैं. आप जैसे हैं, वैसे ही बने रहने के लिए शुक्रिया. अगली बार तक ढेर सारा प्यार.”

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >