Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मरने के बाद भी अपनी बेटी अभीरा की मदद करेगी अक्षरा, दादी सा होगी हैरान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को धमकी देती है कि वो लोन गारंटर के तौर पर अपना नाम वापस ले लेगी. जिसके बाद अभीरा पैसे को लेकर काफी परेशान हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कई राज खुलने वाले हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पोद्दार परिवार अरमान और अभीरा की शादी में लगा हुआ है. दादी सा अभीरा से प्रीनैप पेपर्स पर साइन करने कहती है. अभीरा इससे मना कर देती है और अरमान और उसके बीच लड़ाई होती है. अभीरा उससे शादी करने से मना कर देती है. अरमान गुस्से में घर से बाहर चला जाता है और उसका एक एक्सी़डेंट हो जाता है. इसके लिए दादी सा अभीरा को जिम्मेदार बताती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के लोन गारंटर के तौर पर दादी सा अपना नाम वापस लेने के बीत कहती है. अभीरा परेशान हो जाती है कि वो पैसे कहां से लाएगी. उसकी मदद के लिए मनीषा और कृष सामने आएंगे, लेकिन वो उनकी हेल्प नहीं लेगी. जिसके बाद अभीरा शादी के लिए पैसे जुटाने के लिए अपनी मां अक्षरा का मसूरी वाला होटल बेचने का सोचती है.

अभीरा किस बात का मनाएगी जश्न

अभीरा एक समारोह रखती है और पूरे पोद्दार परिवार का इनवाइट करती है. अभीरा एक हिमाचली टोपी और सूट पहनकर डांस करती है. दादी सा सोचती है कि अभीरा ने लोन के पैसे कहां से लाए.

अक्षरा ऐसे करेगी अपनी बेटी अभीरा की मदद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा बताती है कि ये पैसे उसके माता-पिता ने उसके लिए बचाकर रखा था. उसके पैरेंट्स ने उसके प्यूचर के लिए पैसे सेव करके रखे थे. अभीरा बताती है उसे एक अंकल ने फोन करके बताया था कि उसकी मां हर महीने अभीरा के लिए निवेश किया था. उसे अहसास हुआ कि वो कभी भी पूरी तरह अकेली नहीं हुई. उसके माता-पिता हमेशा उसके साथ थे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >