Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में दोबारा से वापसी पर अभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं 2 महीने बाद वापस आ रहा हूं

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बार फिर से अभीर की वापसी हो गई है. अभीर, अभीरा और रूही का भाई है. लीप के बाद अभीर का किरदार खत्म हो गया था, ऐसा माना जा रहा था. हालांकि अभीर यानी मोहित परमार ने शो में दोबारा से वापसी कर ली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक लंबे समय से टीवी पर आ रहा है. सीरियल में अंशुमन और अभीरा की शादी होते-होते रह जाती है. अंशुमन ये शादी रोक देता है क्योंकि वह अभीरा को दुखी नहीं देख सकता. अभीरा अपनी बेटी की याद में तड़प रही है और अंशुमन उसे खोजने के फैसला करता है. दूसरी तरफ अरमान दोनों की शादी होते नहीं देख सकता क्योंकि वह अभी भी अभीरा से प्यार करता है. इस बीच अभीर यानी मोहित परमार ने शो में वापसी को लेकर रिएक्ट किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर की वापसी

मोहित परमार ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का भाई अभीर का रोल निभाते हैं. शो में अपनी दोबारा से वापसी को लेकर उन्होंने इंडिया फोरम से बात की. एक्टर ने कहा, मैं वापस शो में लौटकर बहुत उत्साहित हूं, लेकिन मैं पुराने कास्ट को मिस कर रहा हूं. मैं दो महीने बाद वापस आ रहा हूं और ये एक मिक्सड इमोशन है क्योंकि कुछ लोग नये है. उन्होंने आगे कहा कि अभीर, अभीरा को सपोर्ट करने के लिए वापस आया है. वह अब ज्यादा मैच्योर और पॉजिटिव है, जो शो को एक नया फ्लेवर देगा.

अंशुमन ने इस वजह से रोकी शादी

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में दिखाया गया कि अंशुमन ने शादी रोक दी. वह पूकी को खोजने के लिए एक सर्च ऑपरेशन चला रहा है. दूसरी तरफ अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे सिर पर गहरी चोट लगती है. अरमान को अस्पताल में एडमिट कराया जाता है. अंशुमन के शादी रोकने पर सबसे ज्यादा परेशान दादी सा है. दादी सा को डर है कि मायरा की सच्चाई सबके सामने ना आ जाए. वहीं, कृष और तान्या की शादी फिक्स है और दोनों शादी की तैयारी में लगे हुए है.

यह भी पढ़ेंMaalik Box Office Collection Day 7: फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ के 7वें दिन के कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >