Zwigato OTT Release: कपिल शर्मा की ज्विगाटो जल्दी ही इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

Zwigato OTT Release: कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी स्टारर ज्विगाटो के ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ गई है. फिल्म में कपिल ने गंभीर अदाकारी से सबको इम्प्रेस कर दिया था.

Zwigato OTT Release: कॉमेडियन कपिल शर्मा नंदिता दास की फिल्म ज्विगाटो में एक अलग अंदाज में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने गंभीर अदाकारी से सबको इम्प्रेस कर दिया था.

फिल्म ज्विगाटो में कपिल की कई लोगों ने सराहना की. इसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाया.

कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी स्टारर ज्विगाटो के ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि डेट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

ज्विगाटो एक डिलीवरी मैन के रूप में उनके संघर्षों को दर्शाती है, जिसकी इनकम रेटिंग की गहराई से प्रभावित होती है. उसे पता चलता है कि खाना खिलाना कितना मुश्किल होता है.

ज्विगाटो की शूटिंग बड़े पैमाने पर ओडिशा के भुवनेश्वर में की गई थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने कपिल की फिल्म को टैक्स-मुक्त घोषित कर दिया था.

फिल्म को कपिल को चुनने के बारे में नंदिता ने एएनआई को बताया था, “मैंने कपिल शर्मा का शो नहीं देखा था, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन एक दिन मेरी नजर कपिल के एक वीडियो पर पड़ी जो एक अवॉर्ड शो का था.”

ज्विगाटो में कपिल और शहाना के अलावा गुल पनाग, सयानी गुप्ता और स्वानंद किरकिरे ने भी काम किया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हुआ था.

Also Read: Kapil Sharma Show: होंठों का मजाक बनने पर दुखी होती थी कपिल शर्मा की बीवी सुमोना चक्रवर्ती, बोली- पहले ही…

न्यूज 18 के साथ बातचीत में कपिल ने बताया था कि ज्विगाटो के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई थी. इसपर एक्टर ने कहा था, “ज्विगाटो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, मुझे नौ फिल्मों की पेशकश की गई और ये सभी फिल्में सीरियस जोन में थीं. लेकिन उनमें से कई लेखक अपने काम के प्रति गंभीर नहीं थे.

7 साल की लंबी लड़ाई के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने आगामी कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए स्क्रीन साझा करने के लिए सहमत हो गए हैं. शो का टीजर सामने आ गया है.

Also Read: Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >