Web Series: 39 साल पुराने शो के सामने पंचायत और गुल्लक भी पड़ जाएगी फीकी, IMBD पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध है. सभी दर्शक अपने पसंद के अनुसार, उन फिल्मों और सीरीज को आसानी से देख सकते है. अगर बात करें वेब सीरीज की, तो पंचायत, गुल्लक, द फैमिली मैन और मिर्जापुर आदि जैसे सीरीज ओटीटी पर दर्शकों की पसंदीदा बन गई है. इसी बीच आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे इन सारे सीरीज से भी ज्यादा रेटिंग मिले है.

Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए चलता फिरता सिनेमाघर बन गया है. दर्शकों के पसंद के अनुसार, हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रहती है, जिसे जब चाहे तब देख सकते है. अगर बात करें तो रेटेड सीरीज की, तो उस लिस्ट में गुल्लक, पंचायत, मिर्जापुर, द फैमिली मैन जैसे कई सीरीज है और इसके सीजन है, जो रिलीज होते ही ओटीटी पर कब्जा कर लेते है. तो आइए आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे पंचायत और गुल्लक जैसी सीरीज से भी ज्यादा रेटिंग मिली है और यह सीरीज 39 साल पुरानी है, तो आइए इस सीरीज के बारे में विस्तार से जानते है. 

दूरदर्शन का सबसे अच्छा टीवी शो है

1986 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज का नाम “मालगुडी डेज” है. 80 के दशक में आई इस सीरीज को IMBD पर 10 में से 9.4 रेटिंग मिली है, जो पंचायत, गुल्लक और मिर्जापुर जैसी महशूर सीरीज भी भी ज्यादा है. इसका पहला एपिसोड 1986 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस सीरीज की कहानी बच्चों से लेकर बड़ों तक लोकप्रिय थी. देशभक्ति, भारत की मिट्टी और भावनाओं से भरी इसकी कहानी सीरीज की आत्मा थी, जिसे बहुत ही सादगी के साथ पेश किया गया था. इसका कंटेंट इतना जबरदस्त है कि यह आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. कई लोगों ने इसे दूरदर्शन के इतिहास और भविष्य का सबसे अच्छा टीवी शो माना है.

दर्शकों के दिल में बसी है ये सीरीज

आर के नारायण की कहानियों पर आधारित इस शो का निर्देशन शंकर नाग ने किया था। इस सीरीज के 54 एपिसोड है, जिसमें नई नई कहानियों को दिखाया गया था. इस शो के सबसे मुख्य कलाकार “स्वामी” आज भी दर्शकों के दिल और दिमाग में बसे हुए है. इस किरदार को मास्टर मंजूनाथ ने निभाया था. इनके अलावा गिरीश कर्नाड, देवेन भोजानी और हरीश पटेल जैसे कलाकार शामिल थे. इस शो के सफलता के बाद कर्नाटक के अरसालू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘मालगुडी रेलवे स्टेशन’ कर दिया गया था, जो आज की कई चर्चित, सफल और बिग बजट वेब सीरीजों से कहीं ज्यादा पॉपुलर थी।

ये भी पढ़ें: TMKOC के इस एक्टर ने आमिर खान को बताया अपने जीवन का खलनायक, बताई पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >