Upcoming OTT Releases: वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ तैयार हो जाए, ओटीटी पर इस हफ्ते एक साथ स्ट्रीम होगी 7 फिल्में-सीरीज

Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते आपके एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने एक नहीं , दो नहीं पूरी 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. इनमें एक्शन, थ्रिलर और हॉरर सब शामिल हैं. आइए बताते हैं इनके नाम.

Upcoming OTT Releases: थिएटर्स में जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो देखने के बाद अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते पॉपकॉर्न के साथ तैयार हो जाए, क्योंकि इस हफ्ते एक नहीं, दो नहीं, 7 फिल्में-सीरीज एंटरटेनमेंट का डोज डबल करने के लिए आ रही हैं. आइए बताते हैं इनके नाम.

रीता सान्याल

अभिरूप घोष की निर्देशित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘रीता सान्याल’ में अदा शर्मा, राहुल देव, अंकुर राठी, छाया वोरा लीड रोल में हैं. इस वेब सीरीज में अदा शर्मा का जबरदस्त रोल देखने को मिलेगा, जो कानून की लड़ाई लड़ते नजर आएंगी. यह सीरीज 14 अक्टूबर को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

द प्रदीप्स ऑफ पिट्सबर्ग

‘द प्रदीप्स ऑफ पिट्सबर्ग’ एक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसकी कहानी एक पिट्सबर्ग में रह रहे एक इंडियन फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है. यह सीरीज 17 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

द लिंकन लॉयर

ई. केली की निर्मित ‘द लिंकन लॉयर’ 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस वेब सीरीज की कहानी मिकी हॉलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लिंकन कार की पिछली सीट से अपनी वकालत का काम चलाता है और लॉस एंजिल्स के विशाल शहर में छोटे-बड़े केस संभालता है.

आउटसाइड

कार्लो लेडेसमा की निर्देशित फिलीपींस की पहली जॉम्बी फीचर फिल्म ‘आउटसाइड’ 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Also Read: OTT Adda: 9 से 5 की जॉब से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये धांसू फिल्में, स्ट्रेस फ्री होना तय

Also Read: Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा डर का आतंक, आ रही हैं ये हॉरर-थ्रिलर सीरीज

1000 बेबीस

नीना गुप्ता की मलयालम हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज 1000 बेबीज का निर्देशन नाजिम कोया ने किया है. सीरीज में नीना गुप्ता के साथ संजू शिवराम, अश्विन कुमार और आदिल इब्राहिम लीड रोल में हैं. ये सीरीज 18 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

स्नैक्स एंड लैंडर्स

कार्तिक सुब्बाराज की स्नैक्स एंड लैंडर्स एक तमिल थ्रिलर सीरीज है. जिसमें नवीन चंद्र, मुथु कुमार, नंदा, श्रींदा, मनोज भारतीराजा लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप 18 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

सोल स्टोरीज

सोल स्टोरीज अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह एक महिला केंद्रित शो है. सीरीज का निर्देशन सानिल कलाथिल ने किया है. यह मलयालम वेब शो 18 अक्टूबर को मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीम होगी. शो के लीड में मारीकर, रेन्जी पणिक्कर, आरजे कार्तिक, वफ़ा खतीजा, आशा मदाथिल और गोपिका मंजूषा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >