OTT पर एंजॉय करें ये कॉमेडी वेब सीरीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट, स्ट्रेस होगा कम

1 / 1
OTT पर एंजॉय करें ये कॉमेडी वेब सीरीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट, स्ट्रेस होगा कम
फुल स्क्रीन में देखें

tripling

अगर आप क्राइम थ्रिलर या रोमांटिक वेब सीरीज देखकर बोर हो गए है और कुछ कॉमेडी वेब सीरीज देखना चाहते हैं. तो आपको बताते हैं ऐसे ही सीरीज के बारे में जिसको देखने के बाद आपका मूड ठीक हो जाएगा.

सुमित व्यास, मानवी गगरू, अमोल पाराशर स्टारर वेब सीरीज ट्रिपलिंग अग आपने नहीं देखी है तो, इसे आप जी5 पर देख सकते हैं. इसमें चंदन, चंचल और चितवन तीन भाई- बहन की कहानी है. ये बेस्ट भारतीय कॉमेडी वेब सीरीज में से एक है.

Chacha vidhayak hain humare

वेब सीरीज चाचा विधायक हैं में जकीर खान लीड रोल निभा रहे हैं. जकीर इसमें रोनी का किरदार निभा रहे हैं, जो जॉबलेस है. वो झूठ बोलता है कि उसके चाचा विधायक है, जिसके बाद वो कई मुसीबतों में फंस जाता है. ये आप अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

Pop kaun

कुणाल खेमु, सतीश कौशिक, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ल, नूपुर सनन स्टारर वेब सीरीज पॉप कौन है बेहद कॉमेडी है. कुणाल इसमें अपने असली पिता की खोज में निकलता है. ये डिज्नी हॉटस्टार पर मिलेगा.

Gullak

वेब सीरीज गुल्लक बेहतरीन कॉमेडी वेब सीरीज है. इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार मुख्य रोल निभा रहे हैं. आपने अगर इसे नहीं देखा तो आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Happy family conditions apply

हैप्पी फैमिली, कंडीशंस अप्लाई की कहानी ढोलकिया परिवार की है, जिसमें चार जेनरेशन के लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं. ये शो काफी मजेदार है. आपको ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

Panchayat

पंचायत एक शानदार कॉमेडी वेब सीरीज है, जो काफी लोकप्रिय है. जीतेन्द्र कुमार इसमें मुख्य रोल निभा रहे हैं. ये एक बेहतरीन सीरीज होने के साथ- साथ इसकी कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Permanent roommates

परमानेंट रूममेट्स की कहानी मिकेश और तान्या की है, जो तीन साल लॉन्ग डिस्टेंस में रहने के बाद शादी करने का फैसला करते हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी वेबी सीरीज है, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

Yeh meri family

ये मेरी फैमिली है की कहानी 90 के दशक की है और इसकी स्टोरी आपके दिल को छू लेगी. अबतक इसका तीन सीजन आ चुका है. सीरीज में जूही परमार और राजेश कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं. आप इसे घर बैठे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >