The Legend of Hanuman Season 5: इस दिन पंचमुखी अवतार में लौट कर आ रहे हैं पवन पुत्र

The Legend of Hanuman Season 5 का इंतजार खत्म हुआ. डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर की है. जिसमें सीरीज के रिलीज डेट की भी घोषणा हुई है.

The Legend of Hanuman Season 5 की अनाउंसमेंट हो गई है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है. जिसके नीचे कैप्शन में लिखा है कि “पवनपुत्र लौट कर आ रहे हैं. पंचमुखी अवतार में.” इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई है और वह लगातार कॉमेंट में इसकी खुशी और उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि यह सीरीज कब रिलीज होगी.

कब रिलीज होगा द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसकी जानकारी साझा करते हुए आगे कैप्शन में लिखा है कि ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का सीजन 5, अक्टूबर 25 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस पोस्ट पर यूजर्स भी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘जय श्रीराम राम, जय हनुमान.’ वहीं, दूसरे ने कमेंट किया है कि, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ.’

Also Read: OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में होगा फुल एंटरटेनमेंट, वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ हो जाइए तैयार, लिस्ट

Also Read: Ulajh OTT: औटीटी पर आते ही फिल्म ने मचाई धूम, प्रभास की फिल्म को मात दे टॉप 10 फिल्मों में बनायी जगह 

सीरीज के बारे में

द लेजेंड ऑफ हनुमान के 5वें सीजन की कहानी भगवान हनुमान के पंचमुखी अवतार पर केंद्रित है.
इस सीरीज को ग्राफिक इंडिया, शरद देवराजन, जीवन जे. कांग ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, शरद केलकर और दमन बग्गन की आवाज में द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5 आपको 25 अक्टूबर, 2024 से अपनी सीटों से बांधे रखने के लिए तैयार है.

Also Read: The GOAT OTT: ओटीटी डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही तलपति विजय की फिल्म, फैंस ने दिया ऐसा रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >