The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की मुश्किलें बढ़ाने हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, विलेन बन भिड़ने को हैं तैयार

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज द फैमिली मैन 3 की शूटिंग नागालैंड में शुरू हो गई है. इस बार सीरीज में एक नहीं दो दो विलेन देखने को मिलेंगे, जो श्रीकांत बने मनोज बाजपेयी से भिड़ेंगे.

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की इस साल की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 का इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. इस सीजन में नए कास्ट की एंट्री ने दशकों की एक्साइटमेंट को दुगना कर दिया है. हाल ही में खबर आई थी कि सीरीज में मनोज बाजपेयी की नाक में दम करने के लिए सीरीज में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है. इसके बाद सीरीज में एक और नए खूबसूरत चेहरे की एंट्री हो रही है, जो सीरीज के जयदीप के साथ विलेन के किरदार में नजर आएंगी. आइए बताते हैं ये एक्ट्रेस हैं कौन.

द फैमिली मैन 3 में निम्रत कौर आएंगी नजर

द फैमिली मैन 3 को राज और डीके मिलकर प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सीजन की स्क्रिप्ट राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है. वहीं, सीरीज में मनोज बाजपेयी श्रीकांत की भूमिका निभा रहे हैं, जो सीरीज में मुख्य किरदार है. इसके अलावा सीरीज में विलेन के किरदार में जयदीप का साथ इस बार एक्ट्रेस निम्रत कौर देंगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

द फैमिली मैन 3 की स्टार कास्ट

द फैमिली मैन 3 की शूटिंग सितंबर 2024 में नॉर्थ ईस्ट में शुरू हो गई है. सीरीज के विलेन जयदीप इन दिनों अपने स्क्रिप्ट की शूटिंग असम और नागालैंड के सुदूर हिस्सों में कर रहे हैं. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी (श्रीकांत), जयदीप अहलावत के अलावा प्रिया मणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.

निम्रत कौर की फिल्में और वेब सीरीज

निम्रत कौर के फिल्में और सीरीज की बात करें तो एक्ट्रेस अमेरिकी सीरीज ‘होमलैंड’ और ‘वेवार्ड पाइंस’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ ‘एयरलिफ्ट’ और इरफान खान के साथ ‘लंचबॉक्स’ में नजर आ चुकी हैं.

Also Read: OTT Trending: थिएटर्स में अक्षय कुमार की ये 2 फिल्में बुरी तरह पीटी, तो ओटीटी पर दर्शकों ने देख बजाई जोरदार सीटी

Also Read: Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >