Prime video Trending: अमेजन प्राइम पर खूब बवाल काट रही है ये फिल्में-सीरीज, कहीं आपने कोई मिस तो नहीं की?

Prime video Trending: अगर आप भी कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको प्राइम वीडियो पर ट्रेंड होने वाली ऐसी पांच फिल्में-सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको खूब मजा आएगा.

Prime video Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम विडियो पर कई अच्छे कंटेंट उपलब्ध है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. ऐसे में आज हम आपको प्राइम वीडियो पर ट्रेंड होने वाली कुछ जबरदस्त फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें आप इस हफ्ते अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. तो आइए बिना देरी किए बताते हैं आपके नाम.

पाताल लोक

प्राइम वीडियो पर इन दोनों जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक नंबर वन पर है. यह सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. पाताल लोक एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जो साल 2020 में आई थी. अब 5 साल के बाद इसका सीजन 2 भी आ गया है.

विदुथलाई 2

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म विदुथलाई 2 भी इन दोनों प्राइम वीडियो पर बवाल काट रही है. यही वजह है कि यह फिल्म मोस्ट वॉच की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है.

आई वॉन्ट टू टॉक

अभिषेक बच्चन की आई वांट टू टॉक भी प्राइम वीडियो पर दशकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. हालांकि, फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे खूब दर्शक मिल रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे कैंसर मरीज के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे डॉक्टर ने 100 दिन का समय दे दिया है.

सिंघम अगेन

बॉक्स ऑफिस पर दशकों से मिला झूला रिस्पांस पाने के बाद अजय देवगन की साल 2024 दिवाली के मौके पर आई सिंघम अगेन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. अब यह फिल्म सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है.

मिस यू

साउथ एक्टर सिद्धार्थ की फिल्म मिस यू एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Highest Paid OTT Actors In India: सैफ- अजय या करीना कपूर, ओटीटी की दुनिया में कौन लेता हैं सबसे ज्यादा फीस?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >