Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर जमेगी ‘पंचायत’, सीजन 5 की अनाउंसमेंट के साथ सामने आई कहानी और स्टार कास्ट

Panchayat Season 5 की ऑफिसियल अनाउंसमेंट हो गई है. मेकर्स ने इसके साथ ही मुख्य स्टार कास्ट और कहानी से भी पर्दा उठा दिया है. नीचे डिटेल्स जानें.

Panchayat Season 5: वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. दरअसल, Amazon Prime Video ने अपने 2026 लाइनअप में इस सीरीज के पांचवें सीजन को शामिल कर लिया है. यानी अब यह पक्का हो गया है कि ‘पंचायत सीजन 5’ इसी साल रिलीज होगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी फाइनल रिलीज डेट नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने जल्द आने का भरोसा जरूर दिया है. इसके अलावा कहानी और स्टार कास्ट को लेकर भी अपडेट सामने आई है. ऐसे में जानिए इस बार फुलेरा में क्या नया देखने को मिलेगा.

क्या होने वाला है इस बार कहानी में?

इस बार फुलेरा गांव में हालात पहले से ज्यादा मुश्किल होने वाले हैं. कहानी के मुताबिक, गांव में एक नया और बदले की भावना रखने वाला लीडर आ जाता है, जिससे माहौल काफी टफ हो जाता है. अभिषेक त्रिपाठी अब अपने MBA के सपने को पूरा करने की सोच रहा है, लेकिन उससे पहले उसे फुलेरा में अपने अधूरे काम पूरे करने होंगे. यानी इस सीजन में इमोशन, स्ट्रगल और गांव की राजनीति, तीनों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.

सीजन 5 की कास्ट

इस सीजन में पुराने सभी पसंदीदा किरदार फिर से नजर आएंगे. अभिषेक के रोल में जितेंद्र कुमार, मंजू देवी के रोल में नीना गुप्ता और प्रधान जी के रोल में रघुबीर यादव एक बार फिर दिखेंगे. इसके अलावा फैजल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और सुनीता राजवार भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

किसने बनाया है पंचायत?

‘पंचायत’ को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है. इस शो को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है, जो अपने रियल और दिल से जुड़े कंटेंट के लिए जाना जाता है.

पहले के सीजन की सफलता

‘पंचायत’ का पहला सीजन 2020 में आया था और इसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसके बाद हर सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई. खासकर सीजन 4, जो 24 जून 2025 को रिलीज हुआ था, उसने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त व्यूअरशिप हासिल की.

फैंस के लिए क्यों है खास?

‘पंचायत सीजन 5’ सिर्फ एक नई कहानी नहीं, बल्कि फुलेरा के लोगों के साथ एक नया सफर है. इस बार राजनीति ज्यादा गहरी होगी, रिश्तों की परीक्षा होगी और अभिषेक के फैसले कहानी को नया मोड़ देंगे.

अगर आप भी इस सीरीज के फैन हैं, तो यह सीजन आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला.

यह भी पढ़ें: Prime Video Slate 2026: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘मटका किंग’ तक, अमेजन प्राइम पर सजेगा एंटरटेनमेंट का मेला, लिस्ट जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >