Panchayat Season 4: फुलेरा गांव में फिर होगी प्रधान और सजीव जी की बैठकी, ‘पंचायत सीजन 4’ की शूटिंग शुरू, देखें तस्वीरें

Panchayat Season 4: अमेजॉन प्राइम का पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है. सीरीज के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें सचिव जी, प्रहलाद चाचा और विंट हंसते खिलखिलाते नजर आए हैं.

Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं फैंस के लिए खुशखबरी. एक बार फिर आप फुलेरा गांव में सचिव जी और प्रधान जी की बैठकी, बनराकस-विनोद की चाल और विकास-प्रहलाद चाचा की मस्ती देखने के लिए तैयार हो जाइए. क्योंकि पंचायत के सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है. पंचायत के तीसरे सीजन के आखिर में प्रधान जी को गोली लग जाती है, जिसके बाद दर्शक यह देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर प्रधान जी को गोली किसने मारी. सीरीज के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें पूरी पंचायत 4 की कास्ट नजर आ रही है.

पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू

टीवीएफ की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है. साथ ही सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें सचिव जी उर्फ जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. टीवीएफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘ए भुटकुन, 4 कप चाय बोल दिया जाए.’ फैंस ने इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक फैन ने लिखा “आज सच में धनतेरस है.” वहीं, दूसरे ने लिखा, देख रहा है विनोद कैसे जल्दी-जल्दी स्क्रिप्ट लिखकर आगे की सीजन फटाफट रिलीज होने की तैयारी हो रही है.”

पंचायत सीजन 4 के बारे में

पंचायत सीजन 4 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है. वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है. जबकि इस सीरीज में मुख्य भूमिका जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा निभा रहे हैं.

Also Read: Diwali Releases: इस दिवाली एंटरटेनमेंट का फूटेगा बॉम्ब, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >