Panchayat 4: फुलेरा गांव आए अमिताभ बच्चन, विधायक जी ने की मुलाकात, चंदन रॉय से बोले- लालच छोड़ दीजिए, VIDEO

Panchayat 4: वेब सीरीज पंचायत के कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए. बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह विधायक जी और चंदन के साथ दिख रहे हैं.

Panchayat 4: लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. तीनों सीजन सुपरहिट रहे और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पंचायत सीरीज के कलाकारों के साथ दिख रहे हैं. जिसके बाद कयास लगने लगे कि बिग बी पंचायत सीजन 4 में एंट्री ले सकते हैं. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है. सच्चाई क्या है आपको बताते हैं.

अमिताभ बच्चन और विधायक जी का ये वीडियो हो रहा वायरल

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज पंचायत के विधायक जी जिसे पंकज झा ने निभाया है और चंदन रॉय, जिसे विकास ने निभाया है, के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के शुरुआत में विधायक जी को ‘पैसा बढ़ाओ निवेश’ के बारे में एक बैंक कर्मचारी का फोन आता है. बैंक कर्मचारी की बातों में आकर विधायक जी भी उसमें पैसा लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं. तभी बिग बी आ जाते हैं और विधायक जी से फोन ले लेते है. वह विधायक जी को बताते हैं कि ये फ्रॉड कॉल है. वीडियो शेयर कर बिग बी ने कैप्शन में लिखा, सावधान रहें, जागरूक रहें!! हमेशा सेबी की ओर से अनुमोदित ऐप और प्लेटफॉर्म का उपयोग करें. हेल्प के लिए 1930 पर साइबर दोस्त को कॉल करें.

अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए चंदन रॉय

बिग बी ने वेब सीरीज पंचायत फेम एक्टर विकास के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में विकास को एक कॉल आता है, जिसमें उन्हें विदेश में जॉब करने के लिए ऑफर आता है. विकास उसकी बातों में आ जाता है. तभी अमिताभ बच्चन उसे समझाते हैं कि लालच छोड़ दीजिए. ये सब फ्रॉड कॉल है और इसके चक्कर में ना आए. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, फुलेरा में अमिताभ बच्चन का स्वागत है. एक यूजर ने लिखा, पंचायत 4 में बिग बी की एंट्री.

यहां पढ़ें- Panchayat: ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ आसिफ खान ने की शादी, फैंस बोले- मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे…

यहां पढ़ें- The Family Man 3 OTT Release: क्या अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >