Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd: हाल में ही ओटीटी पर टीवीएफ की वेब सीरीज पंचायत 2 ने खूब धमाल मचाया. अब नयी खबर है कि पंचायत के मेकर्स ZEE5 और टीवीएफ (TVF) साथ में नयी सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है- ‘सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’. इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इसकी कहानी पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक की सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार को संभालने के साथ अपनी सास (यामिनी दास) के मदद से आचार का बिजनेस शुरू करती है.
सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड को यहां देख सकते है आप
इसे अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है और अभिषेक श्रीवास्तव और स्वर्णदीप बिस्वास ने लिखा है. 6-एपिसोड वाली इस वेब सीरीज का प्रीमियर 8 जुलाई को ZEE5 पर होगा. सीरीज में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अमृता सुभाष नजर आयेंगी. बता दें कि इसका ट्रेलर 28 जून जी 5 ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था. कुछ दिनों में ही इसपर अब तक 4,692,607 व्यूज आ गए है. इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है.
‘सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’ में अमृता सुभाष
‘सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’ में अमृता सुभाष के अलावा यामिनी दास, अनूप सोनी, अंजना सुखानी और आनंदेश्वर द्विवेदी भी इसमें नजर आयेंगे. इसमें लीड रोल निभा रहीं अमृता सुभाष ने कहा, मैंने इससे पहले ऐसा रोल कभी नहीं निभाया, जो हर महिला को प्रेरित करती है.
Also Read: Web Series July Releases: 1-8 जुलाई तक दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज हो रही ये वेब सीरीज…
पंचायत 2
बता दें कि हाल ही में टीवीएफ की वेब सीरीज पंचायत 2 पिछले महीने रिलीज हुई थी. इस सीरीज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. लोगों ने इसे काफी पसन्द किया. सचिव जी के रोल में जितेंद्र कुमार ने एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना दिया. इस सीरिज की क्रिटिक्स से लेकर दर्शक हर किसी ने सराहना की. इसका हर सीन, डायलॉग लोगों के दिलों को छू गया.
