Paatal Lok 2 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पाताल लोक 2, यूजर्स बोले- हाथीराम चौधरी से मुलाकात होगी

Paatal Lok 2 OTT Release: ‘पाताल लोक’ सीजन 1 के बाद अब सीजन 2 आने वाला है. इस सीजन में जयदीप अहलावत के साथ-साथ सीरीज में तिलोत्तमा शोम और गुल पनाग जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

Paatal Lok 2 OTT Release: जयदीप अहलावत की क्राइम थ्रिलर ‘पाताल लोक’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये सीरीज साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था. कुछ दिन पहले इसके दूसरे सीजन को लेकर अपडेट आया था. उसके बाद से ही दर्शक इसके रीलीज डेट का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली मेकर्स ने ‘पाताल लोक 2’ की रिलीज डेट बता दी है.

वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

अविनाश अरुण धवरे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ जनवरी 17, 2025 को प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्राइम वीडियो ने सीरीज का पोस्टर जारी कर रिलीज डेट अनाउंस किया है. इस सीरीज में जयदीप अहलावत के अलावा इश्वाक सिंह और गुल पनाग ने काम किया है. तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नू बरुआ इसमें अहम किरदार निभाते दिखेंगे. यह सीरीज भारत समेत 240 से अधिक देशों प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

यूजर्स बोले- हाथीराम चौधरी से मुलाकात होगी

वेब सीरीज ‘पाताल लोक‘ के पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मास्टरपीस. एक यूजर ने लिखा, फाइनली. हाथीराम चौधरी से मुलाकात होगी. एक यूजर ने लिखा, इंतजार खत्म हुआ. एक यूजर ने लिखा, साल की शुरुआत पाताल लोक से. एक अन्य यूजर ने लिखा, झक्कास.

जानें पाताल लोक के बारे में

वेब सीरीज पाताल लोक का पहला सीजन 15 मई, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था. तरुण तेजपाल के उपन्यास द स्टोरी ऑफ माई असैसिन्स पर आधारित है. इसमें गुल पनाग, नीरज काबी, स्वस्तिका मुखर्जी, अभिषेक बनर्जी है. इसमें अभिषेक ने हथौड़ा त्यागी का रोल प्ले किया था. इस सीरीज में अभिषेक का किरदार काफी खौफनाक था. सीजन में गुल एक बार फिर से हाथीराम की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी.

Also Read- OTT Releases This Week: इस हफ्ते होगा मौत का खेल, OTT पर खौफ बनाने स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज

Also Read: Atlee Movies: बेबी जॉन से पहले OTT पर देखें एटली की ये धमाकेदार फिल्में, खूब मजा आएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >