OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय

मई का महीना दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. इस महीने ऐसी कई वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. सबसे पहले संजय लीला भंसाली की हीरामंडी है.

मई के महीने में कई शानदार और बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से लेकर पंचायत का सीजन 3 भी लिस्ट में शामिल है.

Heeramandi

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. 1 मई को सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने मुख्य किरदार निभाया है.

The-broken-news

वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज सीजन 2, 3 मई से जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है. इसमें सोनाली बेंद्रे के अलावा जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर अहम किरदार निभाते दिखेंगे. इसे विनय वाइकुल ने निर्देशित किया है.

Undekhi

हर्ष छाया, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा और अंकुर राठी स्टारर वेब सीरीज अनदेखी 10 मई को रिलीज होने वाली है. इसे आप घर बैठे 10 मई से सोनीलिव पर देख सकते हैं. ये हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, तमिल और मराठी में रिलीज होगी.

Panchayat 3

पंचायत सीजन 3 का इंतजार फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली ये रिलीज होने जा रहा है. पंचायत प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज होने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने ये अनाउंस किया है. इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा है और इसके दोनों सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे.

Heeramandi OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, हीरामंडी के रिलीज में सिर्फ बचे है एक दिन, इस ओटीटी पर करें एंजॉय

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >