OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा, वीकेंड का मजा दोगुना करेंगी ये 4 वेब सीरीज

OTT This Week: इस वीकेंड कई रोमांचक वेब सीरीज रिलीज होने जा रहे हैं. लिस्ट में ठुकरा के मेरा प्यार, ये काली काली आंखें सीजन 2, कैम्पस बीट्स सीजन 4 जैसे शोज शामिल है.

OTT Releases This Week: क्या आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या देखें. तो ज्यादा परेशान मत होइए, आपके यहां हम बताते है कि कौन-कौन सी वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इसमें से आप अपनी पसंद की सीरीज वीकेंड पर घर बैठ देखकर एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में ये काली काली आंखें सीजन 2 से लेकर कैंपस बीट्स सीजन 4 शामिल है.

ठुकरा के मेरा प्यार किस ओटीटी पर होगी रिलीज ?

ठुकरा के मेरा प्यार शो को आप 22 नवंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो का ट्रेलर काफी मजेदार है. इसकी कहानी दो अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की है, जिन्हें प्यार हो जाता है. हालांकि एक विश्वासघात उनकी लाइफ को बदल देती है.

ये काली काली आंखें सीजन 2 कब होगी रिलीज ?

ये काली काली आंखें वेब सीरीज का पहला सीजन एक दिलचस्प मोड़ पर आकर खत्म हुआ है. अब इसकी सीजन 2, 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज में इस बार दर्शकों को नये किरदार भी देखने को मिलेंगे.

कैम्पस बीट्स सीजन 4 कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज ?

20 नवंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर कैम्पस बीट्स सीजन 4 रिलीज हो गई है. इस सीजन दर्शकों को खूब सारा ड्रामा, रोमांस देखने मिलेगा. शो में शांतनु माहेश्वरी, श्रुति सिन्हा नजर आएंगे.

वेब सीरीज ‘वैक गर्ल्स’ किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम ?

वेब सीरीज ‘वैक गर्ल्स’ में 6 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. इसे आप 22 नवंबर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें उन छह लड़कियों की कहानी अलग है, जो डांस की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती है.

Also Read- Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: प्यार, जूनून और विश्वासघात… नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर थ्रिलर सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज

Also Read- shweta tripathi :श्वेता त्रिपाठी ने कहा मुझे कोएक्टर ताहिर से जलन होती है .. जानिए क्यों 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >