OTT Releases: हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 से लेकर शर्माजी की बेटी तक, घर बैठे देखें सस्पेंस और एक्शन से भरी ये फिल्में-सीरीज

इस वीकेंड हॉलीवुड और बॉलीवुड की दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. लिस्ट में ऐसी सीरीज भी है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे.

इस वीकेंड अगर घर से बाहर जाने का आपका कोई प्लान नहीं है, तो आप कई दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में देख सकते हैं. इस हफ्ते ए फैमिली अफेयर से लेकर हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 एपिसोड 3, को आप घर पर देख सकते हैं.

‘शर्माजी की बेटी’ कब और कहां देख सकते हैं?

‘शर्माजी की बेटी’ की कहानी पांच महिलाओं के अनुभवों और संघर्षों पर बुनी गई है. मूवी में साक्षी तंवर के अलावा दिव्या दत्ता और सैयामी खेर अहम किरदार निभा रही हैं. ये 28 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

‘रौतू की राज’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजेश कुमार स्टारर ‘रौतू की राज’ एक दिलचस्प फिल्म है. इसमें एक्टर इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के रोल में नजर आए है. फिल्म 28 जून यानी आज से जी5 पर रिलीज होगी.

हॉलीवुड फिल्म ए फैमिली अफेयर किस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम?

रिचर्ड लाग्रवेनी द्वारा निर्देशित फिल्म ए फैमिली अफेयर नेटफ्लिक्स पर 28 जून से स्ट्रीम होगी. ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें निकोल किडमैन, जैक एफ्रॉन, जॉय किंग, लिजा कोशी ने काम किया है.

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 एपिसोड 3 कब आएगा?

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में कई राज सामने आए. तीसरा एपिसोड काफी रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है. तीसरा एपिसोड 30 जून, 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगा.

Panchayat 3 में सबसे ज्यादा फीस पाने पर ‘सचिव जी’ ने तोड़ी चुप्पी, जितेंद्र कुमार बोले- ‘ये कोई बात…’

Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >