OTT Release: पंचायत 3 के बाद इन सीरीज और फिल्मों को देखने का बना लें प्लान, इस हफ्ते हो रही रिलीज, खूब मिलेगा एंटरटेनमेंट

इस हफ्ते कई लोकप्रिय मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है. लिस्ट में रणदीप हुड्डा की मूवी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, डेढ़ बीघा जमीन, इल्लीगल 3 शामिल है.

Upcoming OTT Releases This Week: इस हफ्ते 28 मई को एक लंबे इंतजार के बाद पंचायत सीजन 3 मेकर्स ने रिलीज कर दिया. अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. इस वीक कई लोकप्रिय मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है. लिस्ट में रणदीप हुड्डा की मूवी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, डेढ़ बीघा जमीन, इल्लीगल 3 शामिल है. चलिए आपको बताते हैं इसे कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.


पंचायत सीजन 3 और इल्लीगल इस ओटीटी पर हो रही रिलीज
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव स्टारर पंचायत सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. सीजन 3 की कहानी वहीं से शुरू हुई है जहां पर खत्म हुई थी. इस सीजन कहानी में मेकर्स ने नया ट्विस्ट लाया है. साथ ही में इस बार सचिव जी और रिंकी के बीच दर्शकों को प्यार देखने को भी मिलेगा. वहीं, नेहा शर्मा और अक्षय ओबेरॉय की कानूनी ड्रामा ‘इल्लीगल सीजन 3’ 29 मई से जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. बता दें कि इसके दोनों सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था.

Panchayat 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त, नीना गुप्ता बोलीं- इसमें देरी हुई क्योंकि हमने…

Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू


‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज
रणदीप हुड्डा की मूवी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को दर्शकों और क्रिटक्सि से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. ये वीर सावरकर की जिंदगी पर बेस्ड है. मूवी रणदीप ने काफी दमदार एक्टिंग की है. ये 28 मई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं, फिल्म ‘डेढ़ बीघा जमीन’ 31 मई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. इस मूवी में प्रतीक गांधी के साथ-साथ खुशाली कुमार है. इसकी कहानी दहेज प्रथा की गहरी जड़ पर प्रकाश डालती है. एक परिवार अपनी बेटी की शादी बड़े घर में कराना चाहता है और इसके लिए 45 लाख रुपये बतौर दहेज में देता है.

Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >