OTT Releases This Week: ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. ओटीटी के पिटारे से कई शानदार और दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

OTT Releases This Week: बीते कुछ समय से सिनेमाघरों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को एक से बढ़कर एक कहानियां देखने को मिल रही हैं. थिएटर्स में नई फिल्मों की दस्तक के बीच ओटीटी पर भी इस हफ्ते सस्पेंस, एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. अगर आप भी घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस बार आपकी वॉचलिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल होने वाले हैं.

दृश्यम 3

मोहनलाल की मशहूर और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया है और अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने जा रही है. सस्पेंस और सैटायर से भरपूर इस बेहतरीन फिल्म को दर्शक 18 जून से प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं.

ठुकरा के मेरा प्यार 2

मशहूर वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का दूसरा सीजन भी इसी हफ्ते दर्शकों के बीच आ रहा है. संचिता बसु और धवल ठाकुर के बेहतरीन एक्टिंग से सजी इस सीरीज को आप 19 जून से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिसमें इस बार प्यार के साथ-साथ बदले का एक नया रूप देखने को मिलेगा.

आई विल फाइंड यू

क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए इस वीकेंड एक नई मिनी सीरीज आ रही है, जिसका नाम ‘आई विल फाइंड यू’ है. सस्पेंस और होश उड़ा देने वाले सीन्स से सजी इस सीरीज को आप 18 जून से नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं. मशहूर लेखक हार्लन कोबेन के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में सैम वर्थिंगटन, ब्रिट लोअर और मिलो वेंटिमिलिया जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे.

अथिराडी

अगर आपको मारधाड़ के साथ-साथ हंसी-मजाक वाली फिल्में पसंद हैं, तो मलयालम फिल्म ‘अथिराडी’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. खास बात यह है कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी उपलब्ध रहेगी. इस मजेदार फिल्म का लुत्फ दर्शक 19 जून से सोनी लिव पर उठा सकेंगे.

केनाथा कानोम

एक्टर योगी बाबू का कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘केनाथा कानोम’ 16 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म की कहानी रामनाथपुरम के एक ऐसे गांव की है जो पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है. फिल्म में योगी बाबू एक मूर्तिकार के रोल में हैं और पानी की खोज के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

कलर बुक

पारिवारिक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस हफ्ते ‘कलर बुक’ नाम की फिल्म भी लिस्ट में शामिल है. इस फैमिली ड्रामा फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. यह फिल्म 19 जून से नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, गांव की राजनीति से भिड़ेंगे डॉ. प्रभात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >