YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

1 / 1
YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट
फुल स्क्रीन में देखें

sapne vs everyone

यूट्यूब पर कई शानदार और बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसे आपको देखकर मजा आ जाएगा. इन्हें देखने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने होंगे. ये जबरदस्त सीरीज आप फ्री में देख सकते हैं.

वेब सीरीज सपने बनाम एवरीवन दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसे आपको जरूर देखनी चाहिए. इसमें परमवीर चीमा, अंबरीश वर्मा ने मुख्य किरदार निभाया था. इसका निर्देशन अंबरीश वर्मा ने किया है.

Sandeep bhaiya

एस्पिरेंट्स के संदीप भैया के किरदार का स्पिन-ऑफ संदीप भैया की कहानी आपके दिल को छू जाएगी. सालों तक असफल होने का बाद संदीप भैया के हाथ आखिरी में कामयाबी लग ही जाती है. ये एक पॉपुलर वेब सीरीज है और इसे आपको देखना चाहिए.

Dhindora

भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. इसमें भुवन अलग-अलग किरदार में दिखे है और ये एक मजेदार कहानी है.

Operation mbbs

वेब सीरीज ऑपरेशन एमबीबीएस में आयुष मेहरा, अंशुल चौहान और सारा हाशमी मुख्य किरदार में दिखे है. सीरीज देखने के बाद आपको पता चलेगा कि एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करना कोई आसान काम नहीं है. इसमें फर्स्ट ईयर के छात्रों के बारे में कहानी बताई गई है.

Aspirants

वेब सीरीज एस्पिरेंट्स ओल्ड राजिंदर नगर में रहने वाले तीन साथी, अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी बताती है. तीनों यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते है और इस दौरान वो कई मुश्किलों से गुजरते है.

Arranged couple

यूट्यूब पर बिना पैसे खर्च किए आप वेब सीरीज अरेंज्ड कपल देख सकते हैं. इसमें एक न्यूली वेडेड कपल की कहानी दिखाई गई है. ये एक कॉमेडी सीरीज है और सृष्टि श्रीवास्तव और हरमन सिंघा ने इसमें काम किया है.

Ncr days

वेब सीरीज एनसीआर डेज में अंबरीश वर्मा, हीर कौर है. ये भी यूट्यूब पर आपको मिल जाएगा. इसकी कहानी एक छोटे शहर के लड़के की लाइफ पर बेस्ड है, जो एमबीए की तैयारी के लिए एनसीआर में रहने आता है.

Very parivarik

वेब सीरीज वेरी पारिवारिक एक ऐसे कपल के लाइफ पर बेस्ट है, जिसके घर उनके ससुराल वाले आ जाते हैं. ये काफी एंटरटेनिंग और मजेदार सीरीज है, जिसका आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.

Sisters

वेब सीरीज सिस्टर्स में दुबे और अहसास चन्ना ने काम किया है, जो सीरीज में बहनें बनी है. ये गर्लियापा द्वारा निर्मित है. यूट्यूब चैनल पर आपको इसके सारे एपिसोड मिल जाएंगे.

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >