Friday OTT Release 2026: नए साल के पहले वीकेंड पर देखें ये तगड़ी मूविज और वेबसीरीज, आज ही करें बिंज वॉच

Friday OTT Release 2026: नए साल में ओटीटी पर धमाल मच गया है. Netflix, Prime Video और ZEE5 पर कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक स्टोरी, क्राइम थ्रिलर और रियलिटी शोज रिलीज हुए हैं. इस न्यू ईयर वीकेंड पर क्या देखें, इसकी पूरी लिस्ट यहां दी गयी है. स्टोरी पढ़ें…

Friday OTT Release 2026: न्यू ईयर की शुरुआत के साथ ही ओटीटी लवर्स के लिए पहला शुक्रवार बेहद खास बन गया है. आज यानी 2 जनवरी को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों से लेकर रोमांटिक और थ्रिलर कंटेंट देखने वालों तक, हर किसी के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ नया है. अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है.

हक

हक एक दमदार हिंदी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आते हैं. कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पति तीन तलाक देकर छोड़ देता है. इसके बाद वह अपने हक और गुजारा भत्ते के लिए कानून का सहारा लेती है. यह फिल्म रियल लाइफ शाह बानो केस से प्रेरित है और महिला अधिकारों पर मजबूत संदेश देती है. हक आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

ब्यूटी

ब्यूटी एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में अलेख्या नाम की लड़की अपनी मां से झगड़े के बाद बॉयफ्रेंड के साथ हैदराबाद भाग जाती है. बेटी के गायब होने से पिता परेशान हो जाता है और उसकी तलाश में शहर की कड़वी सच्चाइयों से रूबरू होता है. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

फॉलो माई वॉइस

यह कहानी क्लारा नाम की एक लड़की की है, जो मानसिक तनाव से उबर रही होती है. उसे एक रेडियो शो के होस्ट की आवाज से प्यार हो जाता है, जिसे उसने कभी देखा तक नहीं. फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या सिर्फ आवाज से भी प्यार हो सकता है. यह इमोशनल ड्रामा प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है.

आफ्टर द क्वेक

यह एक जापानी फिल्म है, जो 1995 के कोबे भूकंप के बाद लोगों की जिंदगी पर पड़े लंबे असर को दिखाती है. कहानी कई सालों में फैले दर्द, बदलाव और इंसानी जज्बातों को सामने लाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

फिजिकल: वेलकम टू मंगोलिया

यह कोरियन रियलिटी शो फिजिकल: 100 का स्पिन ऑफ है. इसमें मंगोलिया और साउथ कोरिया की टीमें कठिन आउटडोर चैलेंजेस में हिस्सा लेती नजर आती हैं. यह शो भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

लैंड ऑफ सिन

लैंड ऑफ सिन एक स्वीडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है. कहानी एक ऐसे जासूस की है, जिसका एक लापता किशोर के केस से निजी रिश्ता जुड़ा होता है. रहस्य और सस्पेंस से भरी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढे़ं: 10 Demanding Series On Netflix: अगर ये 10 वेबसीरीज मिस कर दीं, तो नेटफ्लिक्स चलाना बेकार है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >