Dabba Cartel Trailer: टिफिन बॉक्स में खाना या ड्रग्स? ‘डब्बा कार्टेल’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Dabba Cartel Trailer: नेटफ्लिक्स के नए शो ‘डब्बा कार्टेल’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह शो 5 महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित है, जिसका निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है.

Dabba Cartel Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने बेहतरीन और कंटेंट्स की भरमार के लिए एक शानदार मंच है. यहां दर्शकों को हमेशा कुछ यूनिक और जबरदस्त देखने को मिलता है. इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित एक नए शो ‘डब्बा कार्टल’ का ऐलान किया है, जिसका ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देखकर आपके मन में कई तरह के सवाल खड़े होंगे, लेकिन कुल मिलाकर शो के लिए आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में आइए इस शो के सभी डिटेल्स आपको विस्तार से बताते हैं.

यहां देखें ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर:

इस दिन रिलीज होगी ‘डब्बा कार्टेल’

नेटफ्लिक्स के यह अपकमिंग शो 28 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा, जिसमें शबाना आजमी, गजराज राव, ज्योतिका, निमिषा सजयान, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, सई ताम्हणकर, जिशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे और भूपेंद्र सिंह जादावत जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. महिलाओं पर आधारित इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है और इसे प्रोड्यूस फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है.

सीरीज की कहानी क्या है?

‘डब्बा कार्टेल’ की कहानी मुंबई के ठाणे में रहने वाली 5 महिलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम महिलाओं की तरह टिफिन सर्विस चलाती हैं. वहीं, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि टिफिन सर्विस की आड़ में यह महिलाएं ड्रग माफिया भी चला रही हैं. ऐसे में जब यह सच सामने आता है, तब इन महिलाओं की परेशानी बढ़ जाती है. इसकी झलक हम शो के ट्रेलर में देख सकते हैं, जो काफी दिलचस्प और रोमांचकारी है.

सीरीज की निर्माता ने क्या कहा?

इस सीरीज की निर्माता शिबानी अख्तर ने कहा, ‘डब्बा कार्टेल के साथ, हम हाउस वाइफ की यात्रा का पता लगाना चाहते थे. यह दोस्ती, धोखे और पावर की कहानी है. जो एक ऐसी दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसका हिस्सा होने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हम दर्शकों को इस सीरीज के रोमांचकारी एक्सपीरियंस पर ले जाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं.’

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ करने को हो जाएं तैयार, मैडॉक की अगली फिल्म का टीजर आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >