Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज का धांसू टीजर आउट, इस दिन से OTT पर होगी स्ट्रीम, नोट कर लें डेट

Criminal Justice 4: क्या आप सोच रहे हैं कि पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन कब आएगा? अब इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि मोस्ट अवेटेड सीरीज का धांसू टीजर रिलीज हो गया है. इसमें बिहारी बाबू को वकील माधव मिश्रा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए देखा जा सकता है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Criminal Justice Season 4: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा है. अब बिहारी बाबू कोर्ट रूम ड्रामा ‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीजन 4 के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. निर्माताओं ने रोमांचक सीरीज का धांसू टीजर जारी कर दिया है. इसमें पंकज अपने चहेते माधव मिश्रा के रूप में वापस आ गए हैं. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 22 मई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का धांसू टीजर आउट

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का टीजर सुरवीन चावला के किरदार से शुरू होता है, जो पंकज त्रिपाठी उर्फ ​​माधव मिश्रा के दरवाजे पर मदद मांगती है. वह उससे कहती है, “मुझे एक वकील की जरूरत है.” फिर पंकज को यह कहते हुए सुना जाता है कि यह मामला उतना आसान नहीं है, जितना लगता है. टीजर में मोहम्मद जीशान अय्यूब के किरदार की झलक भी देखने को मिलती है. इस बार, माधव को एक उग्र प्रेम संबंध और चौंकाने वाली हत्या का सामना करना पड़ा, जिसने दांव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 इस दिन से होगा स्ट्रीम

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का धांसू टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सीधा और सिंपल तो माधव मिश्रा जी के सिलेबस में है ही नहीं. आपके पसंदीदा वकील साहब आ रहे हैं कोर्ट रूम में वापस! #HotstarSpecials #CriminalJustice – A Family Matter, 22 मई से स्ट्रीमिंग, सिर्फ #JioHotstar पर।” इसे नीचे देखें.” फैंस वेब सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”मजा आ जाएगा.. पंकज भैया फिर से फॉर्म में हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब आएगा ना मजा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”माधव मिश्रा की ये वेब सीरीज मचाएगी धमाल… सुपर ब्लॉकबस्टर होगी ये तो.”

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के बारे में

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर किया है और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है. पंकज त्रिपाठी के अलावा, कलाकारों में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखा सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. क्रिमिनल जस्टिस 2008 में इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज का ऑफिशियल रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >